पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमाकेदार होगा यह हफ्ता! OTT पर दस्तक देने वाली हैं ये फिल्में-सीरीज; झूम उठेंगे राम चरण और सनी देओल के फैंस

Mon, 06 Jul 2026 01:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 06 Jul 2026 01:48 PM IST
सार

OTT Release This Week: इस हफ्ते राम चरण, सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे सितारों की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। कुछ सीरीज भी दस्तक देंगी।

विज्ञापन
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
ओटीटी पर खास - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी लवर्स के लिए आने वाला हफ्ता बहुत खास होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी के साथ कई सीरीज भी दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होंगी?

Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
पेद्दी
राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी से सजी साउथ की फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया है। इसमें एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी दिखाई गई है जो कई खेल में माहिर है। वह अपने गांव का नाम रौशन करना चाहता है, मगर राजनीति उसके आड़े आती है। यह फिल्म 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। आयुष्मान खुराना ने इसमें ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो शादीशुदा है। उसकी मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब वह दूसरी लड़कियों से मिलता है। यह 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
इक्का ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
इक्का 
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्का' में सनी देओल, दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना हैं। इसमें एक सम्मानित वकील को उस हत्या के आरोपी का बचाव करना पड़ता है, जिसे उन्होंने पहले दोषी ठहराया था। मजबूरी में इस केस को लेने के बाद, वे अपने पुराने दुश्मन को आजाद कराने के लिए हर नियम को तोड़ते हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Peddi to ikka and pati patni aur woh do will release on OTT on this week
बाल्टी - फोटो : एक्स
बाल्टी
स्पोर्ट्स ड्राम बाल्टी चार कबड्डी के खिलाड़ियों पर आधारित है। उन्हें एक गैंग परेशान करता है। यह फिल्म मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी। इसे हिंदी में भी डब किया गया है। इसे 10 जुलाई से सोनी लिव पर देखा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed