पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Thanks Fans For Showing Up Outside Jalsa Despite Heavy Rains

Amitabh: 'बेहद भावुक कर देने वाला', भारी बारिश के बीच भी फैंस से मिले अमिताभ बच्चन; ब्लॉग लिखकर जताया आभार

Mon, 06 Jul 2026 02:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 06 Jul 2026 02:31 PM IST
सार

Amitabh Bachchan At Jalsa: अमिताभ बच्चन ने मुंबई की भारी बारिश के बावजूद हर रविवार को जलसा के बाहर इकट्ठा होने वाले अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। बिग बी ने इसे बेहद भावपूर्ण पल बताया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Thanks Fans For Showing Up Outside Jalsa Despite Heavy Rains
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर 'जलसा' के बाहर और अंदर पानी भरने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इन वीडियो पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने भारी बारिश के बावजूद उनसे मिलने आए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Thanks Fans For Showing Up Outside Jalsa Despite Heavy Rains
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस का प्यार देखकर भावुक हुए 'बिग बी'
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मौसम चाहे कैसा भी हो- तेज धूप हो, कड़ाके की ठंड हो या फिर मूसलाधार बारिश, उनके फैंस हर रविवार को उनके घर के बाहर जरूर जुटते हैं। अमिताभ ने लिखा, 'फैंस का यह जोश और प्यार देखकर मैं बेहद भावुक हो जाता हूं। मैं बस हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर और ऑटोग्राफ देकर उनका आभार जता पाता हूं।'

लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की
मुंबई की बारिश और बाढ़ पर चिंता जताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और खेती-किसानी पर भी असर पड़ा है। उन्होंने अपने फैंस और मुंबई के लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित रहें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Thanks Fans For Showing Up Outside Jalsa Despite Heavy Rains
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

'कल्कि' के सीक्वल में नजर आएंगे अमिताभ
अमिताभ बच्चन सुपरहिट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के पहले भाग ने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म के अगले भाग में भी बिग बी इसी रोल में नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: 'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा ने की अमीषा पटेल की तारीफ, सेट का भावुक किस्सा किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed