पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh On Industry Labels Post Bollywood Debut I Was Told My Films Worked Because My Father Was CM

‘पिता मुख्यमंत्री हैं, तभी काम मिलता है’, रितेश देशमुख को इंडस्ट्री से मिले थे ताने; एक्टर ने साझा किया किस्सा

Mon, 06 Jul 2026 03:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 03:33 PM IST
सार

Riteish Deshmukh: लॉक अप के हालिया एपिसोड में रितेश देशमुख ने करियर की शुरुआत में बॉलीवुड से मिले ताने और टैग्स के बारे में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Riteish Deshmukh On Industry Labels Post Bollywood Debut I Was Told My Films Worked Because My Father Was CM
रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आजकल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' को होस्ट कर रहे हैं। शो पर हाल ही में रितेश ने फिल्म इंडस्ट्री में आने पर मिले लेबल्स और लोगों की सोच से उबरने के बारे में खुलकर बात की। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान एक्टर ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री के बेटे होने के टैग और खुद को साबित करने में बिताए कई साल के बारे में बात की।

विज्ञापन

सच्चाई जाने बिना दुनिया ने धारणा बना ली
एक टास्क से पहले कंटेस्टेंट योगेश रावत ने बताया कि कंगना रनौत के उन्हें चीटर कहने से उन्हें कितना दुख हुआ, जबकि उन्हें उनकी पूरी कहानी पता भी नहीं थी। योगेश ने कहा, ‘उन्हें यह भी नहीं पता कि मुझ पर सिर्फ आरोप लगा है या यह सच भी है। मैं इस बात को उठाना भी नहीं चाहता क्योंकि यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक अनुभव था।

विज्ञापन


लोगों ने इसे बार-बार दोहराकर सच मान लिया है, जबकि ऐसा नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यह सही है कि पूरी सच्चाई जाने बिना दुनिया ने एक धारणा बना ली है। अब जब मैं इस शो का हिस्सा हूं, तो एक गेस्ट मुझे चीटर कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार, जब मैंने शो में आकांक्षा को छोड़ने की गलती की थी, तो मेरी मां ने मुझसे कहा था, 'मैं हमेशा सिर उठाकर चलती थी, लेकिन अब तुम्हारी कहानी की वजह से मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है।'

Riteish Deshmukh On Industry Labels Post Bollywood Debut I Was Told My Films Worked Because My Father Was CM
रितेश देशमुख - फोटो : एक्स

मुझ पर भी लगे टैग, तोड़ने में लगे 23 साल और 60 फिल्में
योगेश की बात का जवाब देते हुए रितेश ने बताया कि मेहमान सिर्फ दर्शकों की सोच को दिखाते हैं और उसी सोच को घर के अंदर लाते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘सोच या धारणा वैसी ही बनती है जैसा आप बाहर दिखाते हैं। हम सभी इस दौर से गुजरे हैं। जब मैंने अपनी पहली फिल्म की थी, तब मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।

जब मैंने शुरुआत की, तो सब कहते थे, 'इनके पिता मुख्यमंत्री हैं, इसलिए इन्हें काम मिलता है और इसलिए इनकी फिल्में अच्छा करती हैं।' मैं भी इस दौर से गुजरा हूं। तेईस साल और 60 फिल्मों के बाद आज मैं उन सभी टैग्स को तोड़कर आपके सामने खड़ा हूं। कुछ ठप्पों को तोड़ने में समय और मेहनत लगती है, लेकिन अगर आप ठान लें, तो वे टूट ही जाते हैं।’

Riteish Deshmukh On Industry Labels Post Bollywood Debut I Was Told My Films Worked Because My Father Was CM
विलासराव देशमुख और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश के पिता विलासराव देशमुख थे महाराष्ट्र के सीएम
रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। रितेश ने 2003 में 'तुझे मेरी कसम' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हाल ही में रितेश 'राजा शिवाजी' में नजर आए थे। इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed