पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Pritam and Pedro web series review arshad warsi and vikrant massey with veer hirani

Pritam And Pedro review: साइबर क्राइम का मायाजाल, प्रीतम और पेड्रो के सामने मासूम जानों का सवाल

Goudhuli Shrivastava गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:17 PM IST
सार

Pritam And Pedro Web Series Review: अरशद वारसी अभिनीत वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' आपको साइबर सेल की अहमियत महसूस करवाएगी। सीरीज एक बेहद संवेदनशील विषय पर बात करती है कि बच्चों के लिए मोबाइल कितना खतरनाक हो सकता है?

विज्ञापन
Pritam and Pedro web series review arshad warsi and vikrant massey with veer hirani
वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
'प्रीतम एंड पेड्रो'
कलाकार
अरशद वारसी , विक्रांत मैसी , बोमन ईरानी , मोना सिंह और वीर हिरानी
लेखक
राजकुमार हिरानी , अभिजात जोशी , स्वानंद किरकिरे , सुयश त्रिवेदी , अमित दुबे और प्रांजल सक्सेना
निर्देशक
अविनाश अरूण
निर्माता
राजकुमार हिरानी
रिलीज डेट
3 जुलाई 2026
रेटिंग
2.5/5

विस्तार

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की बनाई हुई फिल्में हमेशा से फिल्मी दुनिया में एक बेंचमार्क सेट करती आई हैं। वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने का प्रयास किया। मगर सीरीज को परफेक्ट बनाने के चक्कर में वह कहानी पर ध्यान देना ही भूल गए। स्टोरी का उद्देश्य अच्छा था पर इसे बेहरत बनाया जा सकता था। जानें इस सीरीज को कहां सुराग मिला और कहां यह गुमराह हो गई?
विज्ञापन

Pritam and Pedro web series review arshad warsi and vikrant massey with veer hirani
प्रीतम एंड पेड्रो - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है कहानी?
गोवा पुलिस में क्राइम ब्रांच ऑफिसर पेड्रो गोंसाल्वेस से एक साइबर एक्सपर्ट प्रीतम पार्कर टकराता है। कुछ दिनों पहले तक पुलिस की साइबर सेल को कम आंकने वाले पेड्रो को उससे मिलकर हैरत होती है। इसी बीच गोवा के गृहमंत्री की पत्नी का फोन चोरी हो जाता है, जिसे दबाव के कारण पेड्रो ढूंढ नहीं पाता।
इसकी वजह से मंत्री के सामने पेड्रो की छवि खराब हो जाती है और उसका ट्रांसफर क्राइम ब्रांच से साइबर सेल में कर दिया जाता है। कुछ दिनों बाद मंत्री जी का बेटा किडनैप हो जाता है। पेड्रो इस मामले को सुलझाकर मंत्री जी के सामने अपनी छवि सुधारना चाहता है। इसका उसे सिर्फ एक ही रास्ता दिखता है, प्रीतम से मदद लेना।
अब प्रीतम की मदद से क्या पेड्रो किडनैपर तक पहुंच पाएगा? और कौन है मार्टिन? इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pritam and Pedro web series review arshad warsi and vikrant massey with veer hirani
सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstar
औसत रही एक्टिंग 
बात करें अभिनय की तो अरशद वारसी एक मंझे हुए अभिनेता हैं। उनका अभिनय अच्छा होना ही था। मगर शायद कहानी में अरशद को किरदार को थोड़ा नयापन दिया जाता तो दर्शकों को और भी मजा आता।
वहीं विक्रांत मैसी का अभिनय भी बेहतरीन रहा। साइबर क्रिमिनल की झलक उनके अभिनय से ही सामने आती है। वीर हिरानी जो कि राजकुमार हिरानी के बेटे हैं। वह भी अपने किरदार के साथ इंसाफ करते दिखाई दिए। इसके अलावा मोना सिंह,  बोमन ईरानी का अभिनय भी कहानी के मुताबिक ठीक ही था।
विज्ञापन

Pritam and Pedro web series review arshad warsi and vikrant massey with veer hirani
राजकुमार हिरानी सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' - फोटो : इंस्टाग्राम
कहां रह गई कमी? 
सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और कहानी ही इसकी सबसे कमजोर कड़ी है, जो कई जगह भटकती है। शुरुआत में आप जब कॉमेडी की उम्मीद करते हो तो क्राइम सामने आता है। जब लगता है कुछ सीरियस होने वाला है तब कॉमेडी सीन आ जाता है। अरशद वारसी का किरदार भी कुछ कन्फ्यूज रहता है कि कब कॉमेडी करूं और कब पुलिसिया अंदाज दिखाऊं? अगर कहानी पर थोड़ा काम किया जाता तो इसे बेहतर बनाया जा सकता है।

Pritam and Pedro web series review arshad warsi and vikrant massey with veer hirani
वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' - फोटो : सोशल मीडिया
देखें या नहीं ?  
अगर इस वीकेंड कुछ नहीं कर रहे तो वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' देख सकते हैं। पर अगर नहीं देख पाए तो ऐसा नहीं कि कुछ मास्टर पीस छूटे जाएगा। स्टार कास्ट में से किसी के फैन हैं तो एक बार को सीरीज देखने में मजा आ सकता है। हां, अगर आप फुल कॉमेडी या क्राइम स्टोरीज ढूंढ रहे हैं तो यह सीरीज आपको निराश कर सकती है। शुरू के तीन एपिसोड बोरिंग लग सकते हैं पर आखिरी के दो एपिसोड रोमांचक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed