फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shirodkar recalls shooting with Govinda in Hum without life jackets

शिल्पा शिरोडकर ने याद किया ‘हम’ की शूटिंग का डरावना किस्सा, बिना लाइफ जैकेट के पानी में गिर गई थीं अभिनेत्री

Wed, 08 Jul 2026 04:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 08 Jul 2026 04:31 PM IST
सार

Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर और गोविंदा ने फिल्म ‘हम’ में एक साथ काम किया था। हाल ही में शिल्पा ने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के सेट पर अपनी फिल्म 'हम' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। 

विज्ञापन
Shilpa Shirodkar recalls shooting with Govinda in Hum without life jackets
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73

विस्तार

बॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने 1990 के दशक की एक डरावनी घटना को याद किया। यह किस्सा उनकी और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘हम’ की शूटिंग के दौरान का है, जब एक गाने की शूटिंग के दौरान वह लगभग डूब ही गई थीं।

विज्ञापन

शिल्पा ने याद किया ‘हम’ का किस्सा
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हम’ की शूटिंग के दिनों का एक डरावना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि गोविंदा के साथ 'हम' के गाने 'सनम मेरे सनम' की शूटिंग के दौरान वे लगभग डूबने ही वाली थीं, क्योंकि उस समय सेट पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम या लाइफ जैकेट नहीं हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा ने मजेदार अंदाज में सुनाया किस्सा
डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के एक एपिसोड में गोविंदा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए इस घटना को याद किया। गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में बताया, 'शिल्पा को तैरना नहीं आता था, और सच कहूं तो मैं भी कोई बहुत अच्छा तैराक नहीं था। शूटिंग के दौरान शिल्पा अचानक पानी में गिर गईं।' 

गोविंदा ने आगे बताया, 'मैं अकेला नाव चला रहा था। मैं डरकर चिल्लाने लगा कि शिल्पा कहां है? जब वह पानी के नीचे चली गईं, तो मैंने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। बाहर आते ही शिल्पा बहुत गुस्सा हुईं और मराठी में सबको डांटते हुए बोलीं- 'जब मैंने पहले ही कह दिया था कि मुझे तैरना नहीं आता, तो मुझे पानी में क्यों उतारा?'

विज्ञापन

लेदर पैंट और बिना सेफ्टी के शूटिंग
गोविंदा की इस बात पर हंसते हुए शिल्पा शिरोडकर ने उस जमाने के मुश्किल हालातों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के मुकाबले पहले बहुत कम लोगों के साथ और रिस्की हालातों में काम होता था।

शिल्पा ने बताया, 'मैंने उस समय लेदर की पैंट पहन रखी थी। कैमरामैन डब्ल्यू.बी. राव सर दूसरी नाव से मुझे पोज देने के लिए कह रहे थे। हम गहरे पानी के बीच में थे और आस-पास सिर्फ चार लोग थे। हमारे पास न तो कोई लाइफ जैकेट थी और न ही कोई सुरक्षा का सामान। उस दौर में हम लोग ऐसे ही जान जोखिम में डालकर काम किया करते थे।'

फिल्म 'हम' के बारे में
शिल्पा शिरोडकर और गोविंदा ने 1991 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा ने 'विजय' और शिल्पा शिरोडकर ने 'अनीता' की भूमिका निभाई थी। 


यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने शेयर की पति की वेकेशन फोटोज, समुद्र किनारे कूल अंदाज में दिखे सैफ, लिखा- 'गर्मियां अच्छी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed