फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Before Rajkumar Rao This Actor Was Keen To Play Sourav Ganguly In Biopic Dada

राजकुमार राव से पहले ये एक्टर करना चाहता था सौरव गांगुली की बायोपिक में काम, फिल्म के लिए थे काफी उत्सुक

Wed, 08 Jul 2026 01:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

Dada Movie: राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘दादा’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन राजकुमार से पहले एक और एक्टर था, जो दादा की बायोपिक में काम करना चाहता था। 

विज्ञापन
Before Rajkumar Rao This Actor Was Keen To Play Sourav Ganguly In Biopic Dada
दादा बायोपिक - फोटो : instagram @rajkummar_rao

विस्तार

सौरव गांगुली की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में राजकुमार, दादा के लॉर्ड्स में किए गए आइकोनिक सेलिब्रेशन को रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मशहूर एक्टर राजकुमार राव सौरव गांगुली (दादा) का किरदार निभा रहे हैं।  

विज्ञापन

ये एक्टर करना चाहता था दादा का रोल
खबरों के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करना चाहते थे। साल 2020 में उनके निधन के बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुशांत इस रोल को लेकर काफी उत्साहित थे।

विज्ञापन

बताया जाता है कि एम एस धोनी की बायोपिक करने के बाद सुशांत, गांगुली का किरदार भी बड़े पर्दे पर निभाना चाहते थे।

Before Rajkumar Rao This Actor Was Keen To Play Sourav Ganguly In Biopic Dada
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के राइट्स लेने की कर रहे थे कोशिश
पिंकविला के एक सूत्र के मुताबिक, ‘सुशांत, सौरव गांगुली की जिंदगी पर फिल्म बनाने के राइट्स लेने की कोशिश कर रहे थे। वह उन्हें पर्दे पर निभाने को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। सुशांत ‘दादा’ को बहुत पसंद करते थे और उनसे मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम से इस बारे में बात शुरू करने को कहा था।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की टीम और गांगुली के बीच साल 2018 में बातचीत भी हुई थी। लेकिन उस समय गांगुली अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया।

 

Before Rajkumar Rao This Actor Was Keen To Play Sourav Ganguly In Biopic Dada
सौरव गांगुली- दादा - फोटो : ANI

तब बायोपिक को लेकर इच्छुक नहीं थे गांगुली
सूत्र ने आगे बताया, ‘गांगुली उस समय अपनी बायोपिक को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं थे, इसलिए उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया। सुशांत को इससे थोड़ा दुख जरूर हुआ, लेकिन उन्होंने गांगुली से कहा था कि जब भी वह तैयार हों, तो उन्हें यह मौका दें। इस पर गांगुली ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी थी।’

ये भी पढ़ें- Dada: इस वजह से ट्रोल हुई राजकुमार राव की फिल्म, 'दादा' के पोस्टर पर नाराज हुए फैंस, कुछ ने जताई एक्साइटमेंट

हालांकि, जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि कुछ ने इसमें साजिश की आशंका जताई।

विज्ञापन

Before Rajkumar Rao This Actor Was Keen To Play Sourav Ganguly In Biopic Dada
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस एक्टर का भी सामने आया था नाम
वहीं, बाद में आई खबरों में कहा गया कि सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए रणबीर कपूर का नाम भी सामने आया था। लेकिन खुद गांगुली ने साफ किया कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए राजकुमार राव को चुना गया है, जिसे विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed