Sourav Ganguly: बायोपिक के पोस्टर पर सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'अब तक का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट'
Sourav Ganguly Biopic Dada: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज 54वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी बायोपिक 'दादा' से राजकुमार राव का पहला लुक रिलीज किया गया, जिस पर अब सौरव गागुंली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। उनकी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मशहूर एक्टर राजकुमार राव सौरव गांगुली (दादा) का किरदार निभा रहे हैं। इस पर अब सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सौरव गांगुली ने क्या लिखा?
फिल्म 'दादा' का पोस्टर देखने के बाद सौरव गांगुली ने इसे एक्स (X) पर साझा किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का अब तक का सबसे अच्छा तोहफा बताया और राजकुमार राव को टैग करते हुए लिखा, 'तुम्हें मैदान पर मेरा मशहूर 'कवर ड्राइव' शॉट खेलते हुए देखने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।'
The Best Gift Ever! Can’t wait to see you play my cover drive! #RajkummarRao#Dada #DadaTheSouravGangulyStory #DadaFirstLook pic.twitter.com/TqHsWn2Eg8
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 8, 2026
पोस्टर में क्या खास है?
'दादा' फिल्म के इस पहले पोस्टर में राजकुमार राव साल 2002 की एक ऐतिहासिक घटना को दोहराते नजर आ रहे हैं। इसमें वह बिना शर्ट के लॉर्ड्स मैदान की बालकनी से अपनी जर्सी हवा में लहरा रहे हैं।
यह पल क्यों खास है?
साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत ने 326 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जीत के बाद कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर जश्न मनाया था, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक यादगार पल बन गया।
क्या है 'दादा' की कहानी
यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो दिखाएगी कि कैसे एक युवा खिलाड़ी आगे चलकर भारत का सबसे निडर और सफल कप्तान बना। इस ऐतिहासिक मैच में मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह भारत की जीत के असली हीरो थे।
इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Toxic: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री