IFFM 2026: मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2026 नॉमिनेशन की घोषणा, आमिर-रणवीर और ऋषभ शेट्टी के बीच होगा मुकाबला
Indian Film Festival of Melbourne 2026: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने अपने 17वें एडिशन के लिए नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है। इस बार आमिर खान से लेकर रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी के बीच बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए मुकाबला होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 17वें एडिशन के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। यह फेस्टिवल 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज को अवॉर्ड दिए जाएंगे।
कौन सी फिल्में हैं शामिल?
इस साल लिस्ट में 'सितारे जमीन पर', 'कांतारा: चैप्टर 1', 'सैयारा', 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लमेटिक फैमिली' और 'नॉट ए हीरो' जैसी फिल्में अलग-अलग कैटेगरी में टॉप दावेदारों में शामिल हैं। विजेताओं का फैसला ऑस्ट्रेलिया की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जूरी मेंबर्स करेंगे।
मुख्य कैटेगरी और उनके नॉमिनेशन
- बेस्ट एक्टर (मेल)- आमिर खान, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी, दुलकर सलमान, ममूटी, अहान पांडे, भुमन भार्गव दास और संजय मिश्रा।
- बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल)- रानी मुखर्जी, यामी गौतम धर, नीना गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, कल्याणी प्रियदर्शन, राजश्री देशपांडे, अनीत पड्डा और रितुपर्णा सेनगुप्ता।
- बेस्ट फिल्म- सितारे जमीन पर, कांतारा: ए लेजेंड - चैप्टर 1, सैयारा, हक, जरान, लोकाह चैप्टर 1, शारथोपोर और द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली।
- बेस्ट डायरेक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा 1), आरएस प्रसन्ना (सितारे जमीन पर), मोहित सूरी (सैयारा), अश्विनी अय्यर तिवारी (सिस्टम), शाजिया इकबाल (धड़क 2), रीमा दास, चंद्राशीष रे और रामलिंगम गौतम।
- बेस्ट वेब सीरीज- कोहरा (सीजन 2), मटका किंग, सपने वर्सेस एवरीवन, फ्रीडम एट मिडनाइट (सीजन 2) और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड।
इस फेस्टिवल में सिर्फ अवॉर्ड्स ही नहीं दिए जाएंगे, बल्कि कई नई फिल्मों के प्रीमियर, स्पेशल स्क्रीनिंग और सिनेमा से जुड़ी खास मास्टरक्लास और चर्चाएं भी होंगी।
यह भी पढ़ें: बायोपिक 'दादा' के पहले पोस्टर रिलीज पर सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'राजकुमार राव मैदान पर मेरा...'