{"_id":"6a4dcf01270ee2cf4a012eab","slug":"deepika-padukone-with-baby-bump-in-viral-video-users-shower-love-on-her-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: क्या वायरल वीडियो में दिखा दीपिका पादुकोण का बेबी बंप? यूजर्स ने बरसाया प्यार; किए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: क्या वायरल वीडियो में दिखा दीपिका पादुकोण का बेबी बंप? यूजर्स ने बरसाया प्यार; किए ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:46 AM IST
सार
Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। फैंस के मुताबिक इसमें उनका छोटा सा बेबी बंप नजर आ रहा है। यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चा में हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने एक होटल चेन के विज्ञापन के लिए एक नया इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। इसमें उनका बेबी बंप चर्चा का विषय बन गया है। अभिनेत्री की पोस्ट वायरल हो गई है। फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं।
दीपिका की पोस्ट में क्या है?
यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन में दीपिका नीले रंग के पैंटसूट में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप भी दिख रहा है।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दीपिका ने यह कैंपेन तब शूट किया था जब वह चार महीने की प्रेग्नेंट थीं।
यूजर्स ने किए कमेंट
दीपिका की पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'उनका छोटा सा बेबी बंप'। दूसरे यूजर ने कहा 'मदर इज मदरिंग'। तीसरे यूजर ने लिखा 'दुआ की मम्मा बेबी बंप के साथ कमाल लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'होने वाली मां का ग्लो ही सब कुछ है!'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई शादी?
इस साल की शुरुआत में, दीपिका और रणवीर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। कपल ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे, दुआ का स्वागत किया और बाद में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान उसका नाम बताया। 'दुआ' नाम का मतलब है 'प्रार्थना'।
विज्ञापन
5 of 5
किंग में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' के लिए एक बड़ा शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वह एटली की 'राका' में भी नजर आएंगी, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।