{"_id":"6a4de9aaa084bd80480b2e5a","slug":"welcome-to-the-jungle-star-rajpal-yadav-recalls-priyadarshan-words-says-akshay-is-tom-i-am-jerry-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की तारीफ में राजपाल ने पढ़े कसीदे; बताया इंडस्ट्री का सुनहरा सिक्का; की टॉम एंड जेरी से तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की तारीफ में राजपाल ने पढ़े कसीदे; बताया इंडस्ट्री का सुनहरा सिक्का; की टॉम एंड जेरी से तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:39 AM IST
सार
Rajpal Yadav On Akshay Kumar: अक्षय कुमार और राजपाल यादव हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए हैं। इससे पहले भी दोनों ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। ऐसे में राजपाल यादव ने दोनों को लेकर कही गई प्रियदर्शन की बात को दोहराया है।
विज्ञापन
1 of 5
राजपाल यादव, प्रियदर्शन, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में राजपाल यादव और अक्षय कुमार ऐसे दो नाम हैं, जो दशकों से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचते रहे हैं। 'भूल भुलैया' और 'खट्टा मीठा' से लेकर इस साल की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' तक, प्रियदर्शन ने उनकी बेहतरीन काबिलियत का इस्तेमाल किया है। फिल्म का जॉनर चाहे जो भी हो, दोनों ने दर्शकों को हंसाने का सिलसिला जारी रखा।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय को लेकर क्या बोले राजपाल यादव?
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय और राजपाल दर्शकों को हंसा रहे हैं। 'जूम' के साथ बातचीत में यादव ने इस मशहूर जोड़ी के बारे में प्रियदर्शन की कही बातें याद कीं। अक्षय के जुनून और लगन की तारीफ करते हुए, इस अनुभवी एक्टर ने उन्हें बॉलीवुड के इतिहास का 'सुनहरा सिक्का' बताया।
राजपाल ने याद की प्रियदर्शन की लाइन
राजपाल यादव ने कहा कि प्रियदर्शन ने अक्षय और राजपाल की जोड़ी को एक खास नाम दिया है। उन्होंने कहा 'प्रियदर्शन ने एक ऐसी लाइन बोली कि मैं उसके सामने नतमस्तक हो गया। वो बोले- इतनी फिल्में करने के बाद मैं अक्षय और राजपाल को देखता हूं तो टॉम एंड जेरी की याद आती है। अक्षय टॉम है, राजपाल जेरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
राजपाल यादव ने की अक्षय कुमार की तारीफ
राजपाल यादव ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा 'मैं अक्षय की इज्जत करता हूं। उन्होंने प्रेरणा देने वाला काम किया है। अक्षय पा जी का कितना लंबा सफर है। अभी वेलकम टू द जंगल में भी, ऐसा लगता है कि किसी ने अभी काम शुरू किया है। वह हर तरह के काम के लिए तैयार रहते हैं। हमारे बॉलीवुड में कितने चमत्कारी अजूबे है, 100 साल की इंडस्ट्री में सुनहरे सिक्के हैं, अक्षय पा जी भी एक सुनहरे सिक्के हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
क्या है 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी?
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार राजीव नाम के एक ऐसे एक्टर का रोल निभा रहे हैं, जो कभी स्टार हुआ करते थे लेकिन करियर में गिरावट के बाद अब उन्हें अपना स्टारडम बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राजपाल एक ऐसे डायरेक्टर का रोल कर रहे हैं, जिन्हें फिल्म बनाने के बारे में जरा भी जानकारी नहीं है। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।