फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Kapoor Was A Playboy Ekta Kapoor Had Advised Gautami Not To Get Married At The Time Of Her Marriage

Ram Kapoor: ‘प्लेबॉय थे राम कपूर’, एकता कपूर ने दी थी गौतमी को शादी ना करने की समझाइश; एक्टर ने किया खुलासा

Wed, 08 Jul 2026 08:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Jul 2026 08:11 AM IST
सार

Ram Kapoor: एक्टर राम कपूर इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Ram Kapoor Was A Playboy Ekta Kapoor Had Advised Gautami Not To Get Married At The Time Of Her Marriage
राम कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में ‘लॉकअप’ में कन्फेशन के दौरान राम कपूर ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गौतमी कपूर से शादी करने से पहले वो प्लेबॉय थे। उन्होंने ये भी बताया कि एकता कपूर ने एक बार गौतमी को शादी से पहले उनकी डेटिंग हिस्ट्री के बारे बात करके सचेत भी किया था। 

विज्ञापन

शादी से पहले रहे हैं कई अफेयर 
‘लॉकअप 2’ के हाल ही के एपिसोड में राम कपूर ने शादी से पहले रही अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। एक्टर ने इस बात को माना कि शादी से पहले उनके कई रिलेशनशिप रहे थे। साथ ही उन्होंने खुद को प्लेबॉय भी बताया। 

विज्ञापन

दरअसल, एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर से पूछा कि उनके कितने अफेयर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए राम कपूर ने पहले अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की और कहा, ‘शादी के बाद, एक भी नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Kapoor Was A Playboy Ekta Kapoor Had Advised Gautami Not To Get Married At The Time Of Her Marriage
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मैं एक प्लेबॉय था
जब पूछा गया कि शादी से पहले कितने रिलेशनशिप रहे हैं, तो राम ने कहा कि वो गिनती भूल गए हैं। उन्होंने कहा- पहले? मैं एक प्लेबॉय था।’ जब श्रेया ने गिनती के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- ‘गिनती नहीं कर सकता।’

राम ने याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने और गौतमी ने शादी करने का फैसला लिया, तो एकता कपूर मेरी रेप्यूटेशन के चलते गौतमी के लिए परेशान हो गईं थीं।  

Ram Kapoor Was A Playboy Ekta Kapoor Had Advised Gautami Not To Get Married At The Time Of Her Marriage
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने दी थी समझाइश 
इस घटना को याद करते हुए राम ने कहा, ‘चलो में तुम्हें इमानदारी से बताता हूं। जब सबको पता चला कि गौतमी और राम शादी कर रहे हैं, तो एकता, जो मेरी दोस्त हैं, उन्होंने गौतमी को बुलाकर कहा, ‘तुम क्या कर रही हो? उसके कई अफेयर रहे हैं। एकता, गौतमी के लिए चिंतित थीं। और मैं यह स्वीकार करता हूं कि एकता ने जो किया वह सही था क्योंकि मैं ही वह शख्स था।’

ये भी पढ़ें- Exclusive: 'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; अगले साल होगी रिलीज

Ram Kapoor Was A Playboy Ekta Kapoor Had Advised Gautami Not To Get Married At The Time Of Her Marriage
राम कपूर - फोटो : Instagram/iamramkapoor
कब हुई राम कपूर की शादी? 
बता दें कि राम कपूर की गौतमी से पहली मुलाकात 2000 में टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ के दौरान हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली। कपल अब करीब दो दशकों से साथ है और दो बच्चे- बेटी सिया और बेटे अक्ष के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed