फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   toxic first song tabaahi out now romantic chemistry between yash and kiara advani

Toxic: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' हुआ रिलीज, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Wed, 08 Jul 2026 01:03 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 08 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

Toxic First Song Tabaahi: साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' कुछ ही देर पहले कई भाषाओं में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है।

विज्ञापन
toxic first song tabaahi out now romantic chemistry between yash and kiara advani
टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'तबाही' आज रिलीज कर दिया है। इस गाने में कियारा आडवाणी और यश की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है।

विज्ञापन

toxic first song tabaahi out now romantic chemistry between yash and kiara advani
'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

कई भाषाओं में रिलीज हुआ गाना
'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही' हिंदी सहित, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'तबाही' गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इसे राज शेखर ने लिखा है। इसका संगीत विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है। इस गाने को यश और कियारा आडवाणी के ऊपर फिल्माया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)


विज्ञापन
विज्ञापन

toxic first song tabaahi out now romantic chemistry between yash and kiara advani
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani

कब रिलीज होगी टॉक्सिक
तमाम रिलीज डेट बदलने के बाद 'टॉक्सिक' को 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें: बायोपिक 'दादा' के पहले पोस्टर रिलीज पर सौरव गांगुली ने दी प्रतिक्रिया, लिखा- 'राजकुमार राव मैदान पर मेरा...'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed