‘टॉक्सिक’ के एक्टर ने बताया क्यों 'लेडीज & लेडीज' ट्रेलर की हुई आलोचना, बोले- ‘लोगों को हिंसा की बजाय…’
Toxic Teaser Controversy: टॉक्सिक के नए ‘लेडीज & लेडीज’ टीजर को लेकर विवाद जारी है। अब फिल्म के एक एक्टर ने खुद बताया कि आखिर क्यों लोगों को इस टीजर से है परेशानी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन पहले यश की ‘टॉक्सिक’ का 'लेडीज & लेडीज' नाम से एक टीजर रिलीज हुआ था। इसमें यश के साथ फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस की झलक दिखाई गई थी। टीजर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आईं। लेकिन यह टीजर अपने ग्लैमरस और अश्लील सीनों को लेकर विवादों में घिर गया। सोशल मीडिया पर इस टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म का हिस्सा रहे एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने टीजर को लेकर बात की और बताया कि आखिर क्यों इसको लेकर विवाद हुआ।
लोगों को हिंसा नहीं इरोटिक कंटेंट से है परेशानी
फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट ने टीजर की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक एएमए सेशन किया। इसमें एक यूजर ने पूछा, ‘लोग टॉक्सिक के टीजर से नफरत क्यों कर रहे हैं?’
इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता। मैं बस यही सोच सकता हूं कि लोगों को हिंसा देखने की तुलना में इरोटिक से जुड़े कंटेंट को देखने में ज्यादा परेशानी होती है। जो मेरी राय में बिल्कुल बकवास है। मैं हिंसा के बजाय इस तरह की दुनिया को चुनना पसंद करूंगा।’
टीजर में क्या दिखा?
टीजर में नयनतारा बाइक चलाते हुए दिखीं, जबकि कियारा के डांसर का रोल निभाने का इशारा मिला। रुक्मिणी, तारा और हुमा कुछ बड़ी साजिश रचती हुई लग रही हैं। हालांकि वीडियो में ज्यादा कुछ पता नहीं चलता। झलक में यश उन महिलाओं से कहते हुए भी दिखते हैं जिनसे वह लड़ रहे हैं: ‘लेडीज़, क्या आप एक-एक करके आना चाहती हैं? या सब एक साथ?’
'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। इसमें यश डबल रोल में हैं और उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी हैं।
शुरू में इसे 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज किया जाना था, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। फिर इसे 4 जून को रिलीज करने का फैसला हुआ, लेकिन बेहतर 'ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन' के लिए फिल्म को फिर से टाला गया। अब यह ओणम के मौके पर 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।