रवि मोहन ने तोड़ा एक्टिंग ना करने का प्रण, सिनेमा में वापसी की कही बात; कहा- ‘फैंस को कभी निराश नहीं करूंगा’
Ravi Mohan: तमिल एक्टर रवि मोहन ने हाल ही में अपने एक्टिंग ना करने के प्रण को तोड़ दिया है। उन्होंने एक इवेंट में ऐलान किया कि वे अब सिनेमा से दूर नहीं रहेंगे और फिल्मों में वापसी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल एक्टर रवि मोहन बीते कुछ दिनों से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चाओँ में हैं। दरअसल उनका और उनकी पत्नी का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।
इस बीच कुछ दिनों पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि जब तक उनका तलाक फाइनल नहीं होता, तब कर वह फिल्मों में ना तो काम करेंगे और न ही उनकी कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होगी। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इस प्रण को तोड़ कर एक बड़ा ऐलान किया है।
अब हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान एक्टर रवि ने साफ कर दिया कि अब वह सिनेमा से दूरी नहीं बनाना चाहते। उन्होंने अपने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए प्रेरित किया।
रवि ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि उनके सिनेमा छोड़ने के ऐलान से उनके चाहने वालों को काफी दुख पहुंचा था।
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों 50-50
उन्होंने कहा, ‘मैं इस साल 46 साल का हो रहा हूं। मेरी जिंदगी का आधा हिस्सा सिनेमा में ही बीता है। यह अफसोस की बात है कि मेरी एक छोटी सी गलती से आप सभी को इतना दुख हुआ। मेरे लिए पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों 50-50 हैं, लेकिन उस समय पर्सनल लाइफ की भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी हो गई थीं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं थोड़ा इमोशनल हो गया था, लेकिन इंडस्ट्री के हर व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ‘आप जो भी कहें, हमें मंजूर है, लेकिन आप यह कभी मत कहिए कि आप सिनेमा का हिस्सा नहीं हैं।’ मैं उन सभी से माफी मांगता हूं।’
मैं जरूर वापसी करूंगा
फैंस को भरोसा दिलाते हुए रवि ने कहा कि वह नई एनर्जी के साथ वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं अब अपने फैंस को कभी निराश नहीं करूंगा। मैं जरूर वापसी करूंगा। आपकी खुशी, आपका प्यार और आपका समर्थन… मैं फिर से आपके ‘पोन्नियिन सेलवन’ या ‘कराटे बाबू’ बनकर लौटना चाहता हूं। जिन्होंने मुझे यह हिम्मत दी, मैं उन्हें दिल से धन्यवाद करता हूं।’
ये भी पढ़ें- राजकुमार राव से पहले ये एक्टर करना चाहता था सौरव गांगुली की बायोपिक में काम, फिल्म के लिए थे काफी उत्सुक
रवि मोहन के पास कई बड़ी फिल्में हैं। वह राघव लॉरेंस और निविन पॉली के साथ फिल्म 'बेंज' का हिस्सा बने हैं। बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म 'एन ऑर्डिनरी मैन' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'कराथे बाबू' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'जीनी' और कार्तिक योगी की एक फिल्म (जिसका पुराना नाम 'ब्रो कोड' था) भी जल्द ही आने वाली है।