'हमारे 'कैप्टन कूल' को जन्मदिन मुबारक; सीटियां और तेज बजें'; थाला के लिए थलापति विजय ने साझा किया खास पोस्ट
Vijay Post On MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 07 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय ने मुबारकबाद दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएस धोनी 45 वर्ष के हो गए हैं। आज मंगलवार 07 जुलाई को उनका जन्मदिन है। खेल, सिनेमा सहित अलग-अलग क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों और प्रशंसकों ने थाला को जन्मदिन की बधाई दी है। उनके इस खास दिन पर मुख्यमंत्री विजय ने भी एक पोस्ट साझा किया है।
थाला के साथ थलापति की तस्वीर वायरल
विजय ने सीएमओ तमिलनाडु के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पेज से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ एक दिलचस्प नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'आपके नाम की गूंजती हर सीटी से लेकर उन अनगिनत लोगों तक जिन्हें आपने प्रेरित किया है, आपका सफर तमिलनाडु के खेल-जुनून का एक खास हिस्सा बन गया है'।
बोले- 'सीटियों की गूंज और तेज हो'
विजय ने आगे लिखा है, 'हमारे ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई। आपकी शानदार क्रिकेट विरासत, शांत लीडरशिप और विनम्र स्वभाव पीढ़ियों को प्रेरित कर रही है और करती रहेगी। हम आपकी अच्छी सेहत और खुशी की कामना करते हैं। आने वाले कई वर्षों तक आपकी सफलता के लिए प्रार्थना है। आपके लिए बजने वाली सीटियों की गूंज और भी तेज होती रहे'।
From every resounding whistle that echoes your name to the countless hearts you’ve inspired, your journey has become a cherished part of Tamil Nadu’s sporting emotion!
Happy Birthday to our ‘Captain Cool’ Mahendra Singh Dhoni! Your extraordinary cricketing legacy, calm… pic.twitter.com/lFdQsQn3ee — CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) July 7, 2026
बात करें विजय की तो दर्शकों को उनकी ‘जन नायकन’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को जुलाई के अंत या अगस्त के शुरुआती हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है। बतौर एक्टर इसे विजय की आखिरी फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि अब वे राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं। 'जन नायकन' में विजय, प्रियामणि, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, नारायण, प्रकाश राज, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में हैं।