फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sourav Ganguly biopic Dada first poster release users trolled for its editing

Dada: गांगुली बायोपिक में राजकुमार का लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- ‘एआई से बनाया है क्या?’ कुछ ने जताया उत्साह

Wed, 08 Jul 2026 12:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 08 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

Reactions On Dada First Poster: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक आने वाली है। इसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यूजर्स ने इस पर मिले जुले रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Sourav Ganguly biopic Dada first poster release users trolled for its editing
दादा, राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राजकुमार राव जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' में वह सौरव गांगुली का रोल निभाएंगे। आज मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसमें राजकुमार राव, सौरव के सबसे यादगार पल को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।
विज्ञापन

Sourav Ganguly biopic Dada first poster release users trolled for its editing
दादा बायोपिक - फोटो : instagram @rajkummar_rao
पोस्टर में क्या है?
फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव सौरव गांगुली के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह पल 13 जुलाई 2002 का है, जब भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीता था। जीत के बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी उतारकर लहराई थी। मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी करने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। यह फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Dada: 'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
विज्ञापन
विज्ञापन

Sourav Ganguly biopic Dada first poster release users trolled for its editing
यूजर्स के कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स हुए उत्साहित
फिल्म के पहले पोस्टर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।' परमीत सेठी ने कहा 'बधाई हो भाई, इसका बेसब्री से इंतजार है!' एक और यूजर ने लिखा 'उम्मीद है कि आप हमेशा की तरह बेहतर करेंगे।' एक और यूजर ने लिखा 'ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।' 
 
विज्ञापन

Sourav Ganguly biopic Dada first poster release users trolled for its editing
यूजर्स के कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने की आलोचना
कई यूजर्स ने फिल्म के पोस्टर की इसलिए आलोचना की है कि यह एआई जनरेटेड लग रहा है। एक यूजर ने लिखा 'यह अच्छा नहीं है। चैट जीपीटी इससे अच्छा बना देगा।' एक और यूजर ने लिखा 'क्या इसे किसी ऐसे बच्चे ने बनाया है, जिसने कल रात ही फोटोशॉप सीखा है?' एक और यूजर ने लिखा 'पोस्टर बनाने से पहले कम से कम एआई का पेड सब्सक्रिप्शन ले लिया होता।'

Sourav Ganguly biopic Dada first poster release users trolled for its editing
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के बारे में जानकारी
सौरव गांगुली की बायोपिक की चर्चा काफी वक्त से चल रही है। इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। अब इसका पहला पोस्टर सामने आ गया है। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। फिल्म को टी-सीरीज, डीबीएल और लव फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में गांगुली के भारतीय क्रिकेट में योगदान को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed