फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या जरीन खान ने किया डॉली जावेद का समर्थन? 'अलायंस' विवाद पर रखी राय; खामोश रहने वालों को भी निशाने पर लिया

Wed, 08 Jul 2026 02:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 08 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

Zareen Khan: जरीन खान ने बिना नाम लिए 'अलायंस' की कंटेस्टेंट डॉली जावेद की तारीफ की है। हाल ही में डॉली, कुशल टंडन के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

विज्ञापन
Zareen Khan backs Dolly Javed calls Kushal Tandon chauvinistic over bad attitude
जरीन खान, डॉली जावेद - फोटो : एएनआई
\'अलायंस' के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट कुशल टंडन के बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। इस बीच एक्ट्रेस जरीन खान कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद के सपोर्ट में सामने आई हैं। जरीन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने डॉली की तारीफ की कि वह अपने हक के लिए खड़ी हुईं।
Zareen Khan backs Dolly Javed calls Kushal Tandon chauvinistic over bad attitude
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
जरीन खान ने की तारीफ
टंडन का नाम लिए बिना, जरीन ने अपनी पोस्ट में लिखा 'साथी मेल कंटेस्टेंट के बुरे रवैये और पुरुष-प्रधान सोच वाले बर्ताव को बर्दाश्त न करने के लिए डॉली जावेद की तारीफ करती हूं। हैरानी होती है कि बाकी लोग चुपचाप यह सब कैसे सह रहे हैं। तुम और मजबूत बनो, लड़की। मैं तो तुम्हारी फैन हो गई हूं।'

आठ घंटे की शिफ्ट के सपोर्ट में अहमद खान, 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक ने फिल्ममेकर्स को दी ये सलाह

Zareen Khan backs Dolly Javed calls Kushal Tandon chauvinistic over bad attitude
डॉली जावेद - फोटो : एक्स
क्या है विवाद?
यह विवाद 'अलायंस' के हालिया एपिसोड में तब शुरू हुआ, जब कुशल टंडन ने साथी कंटेस्टेंट वृद्धि पटवा से बात करते हुए डॉली की गैर-मौजूदगी में उनके बारे में टिप्पणी की। जब बाद में डॉली ने इस टिप्पणी को लेकर उनसे सवाल किया, तो कुशल बातचीत छोड़कर चले गए। इस घटना पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan backs Dolly Javed calls Kushal Tandon chauvinistic over bad attitude
कुशल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkushaltandon
कुशल की हो रही आलोचना
कुशल को ऑनलाइन आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। कई दर्शकों का आरोप है कि शो में उनका व्यवहार डॉली, वंशज और पायल गेमिंग जैसे युवा कंटेस्टेंट्स के प्रति अपमानजनक रहा है। शो के कई फैंस का दावा है कि वह उन प्रतिभागियों को निशाना बना रहे हैं जो अभी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुशल टंडन या उनकी टीम ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
Zareen Khan backs Dolly Javed calls Kushal Tandon chauvinistic over bad attitude
डॉली जावेद - फोटो : एक्स
कहां आता है शो?
'अलायंस' एक रियलिटी सीरीज है, जो स्ट्रैटेजी, बदलते अलायंस और अप्रत्याशित ट्विस्ट पर आधारित है। यह सीरीज 26 जून, 2026 को शुरू हुई और इसके नए एपिसोड रोजाना प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed