पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Taylor Swift and Travis Kelce Break Wedding Tradition By Opting Against Bridesmaids And Groomsmen

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने तोड़ी क्रिश्चियन वेडिंग की खास परंपरा, जानिए ऐसा क्यों किया?

Sat, 04 Jul 2026 11:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 04 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

Taylor Swift and Travis Kelce Wedding: न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने क्रिश्चियन मैरिज की, लेकिन एक खास परंपरा को तोड़ा भी। जानिए, इस कपल ने ऐसा क्यों किया? 

विज्ञापन
Taylor Swift and Travis Kelce Break Wedding Tradition By Opting Against Bridesmaids And Groomsmen
ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट - फोटो : ANI

विस्तार

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में अपनी शादी के दौरान ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समैन न रखने का फैसला लिया था। उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग की परंपरा इस खास परंपरा को तोड़ा है। इस परंपरा में करीबी दोस्त और सहेलियां ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समैन बनते हैं। 

विज्ञापन


अपने भाइयों को दी खास जिम्मेदारी 
पीपल्स मैगजीन के मुताबिक टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शुक्रवार यानी 3 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। ब्राइडलमेड्स के बजाय टेलर स्विफ्ट के साथ उनके भाई ऑस्टिन स्विफ्ट थे, जिन्होंने 'मैन ऑफ ऑनर' की भूमिका निभाई। जबकि ट्रैविस केल्स के भाई जेसन केल्स उनके साथ 'बेस्ट मैन' के तौर पर खड़े थे।
विज्ञापन

टेलर स्विफ्ट के एक प्रतिनिधि के मुताबिक एक्टर एडम सैंडलर ने भी शादी की रस्म पूरी करवाई। 

मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बिलबोर्ड पर दी शादी होने की सूचना
टेलर और ट्रैविस ने चाहे प्राइवेट सेरेमनी में शादी की हो लेकिन मैडिसन स्क्वायर गार्डन ने भी इस मौके को खास बना दिया। शादी की सेरेमनी के तुरंत बाद अपनी बड़ी स्क्रीन पर मैडिसन स्क्वायर ने लिखा JusT&T Married’। इस संदेश के बाद फैंस को पता चल गया कि इनके फेवरेट कपल ने शादी कर ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Taylor Swift and Travis Kelce Break Wedding Tradition By Opting Against Bridesmaids And Groomsmen
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : ANI
शादी में शामिल हुए थे नामी हॉलीवुड सेलेब्स
इस कपल की शादी में जीजी हदीद और ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे और पीटर हरमन, एड शीरन और चेरी सीबॉर्न, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, बेंसन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, ब्रैड पेस्ले और किम्बर्ली विलियम्स पेस्ले, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस और जोशुआ कुशनर, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, एथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे हॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed