{"_id":"6a49f6dd6f041fc8b809ffe7","slug":"selena-gomez-dazzles-in-a-sequined-dress-as-she-attends-taylor-swift-and-travis-kelce-wedding-festivities-2026-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी में चमकीं सेलेना गोमेज, साझा की खूबसूरत तस्वीरें; जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी में चमकीं सेलेना गोमेज, साझा की खूबसूरत तस्वीरें; जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:55 AM IST
सार
Selena Gomez: हॉलीवुड स्टार टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी की रस्मों में सेलेना गोमेज भी शामिल हुईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
टेलर स्विफ्ट और सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड जगत की सबसे चर्चित शादियों में से एक, पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉलर ट्रैविस केल्स की शादी 3 जुलाई को न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में धूमधाम से संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन में टेलर स्विफ्ट की लगभग 18 साल पुरानी और बेहद करीबी दोस्त सेलेना गोमेज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं, जो शादी में टेलर की ब्राइड्समेड बनी थीं।
2 of 5
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेना गोमेज का खूबसूरत लुक
सेलेना गोमेज ने अपनी दोस्त टेलर स्विफ्ट की शादी के कार्यक्रमों के दौरान प्रसिद्ध फैशन ब्रांड ऑस्कर डे ला रेंटा की दो खूबसूरत ड्रेस पहनीं। रिहर्सल डिनर के मौके पर उन्होंने काले रंग का स्लीवलेस गाउन और डिजाइनर जूते पहने।
शादी के दिन के लिए सेलेना ने इसी ब्रांड के कलेक्शन से शैम्पेन रंग का एक चमकीला गाउन पहना, जिस पर मोतियों और क्रिस्टल की खूबसूरत नक्काशी की गई है। इसके साथ उन्होंने ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल हेयरकट और हल्का मेकअप रखा था। जिसकी तस्वीरें सेलेना ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं।
3 of 5
टेलर और सेलेना
- फोटो : X
टेलर और सेलेना की दोस्ती
टेलर और सेलेना दोनों ने ही एक-दूसरे की शादियों में मेहमानों के लिए 'शैम्पेन रंग' की थीम को चुना। इससे पहले साल 2025 में संगीतकार बेनी ब्लैंको के साथ हुई सेलेना की शादी में टेलर स्विफ्ट भी ब्राइड्समेड बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेनी ब्लैंको और सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों से सजी महफिल
इस शादी को यादगार बनाने के लिए मनोरंजन और संगीत जगत के कई बड़े सितारे पहुंचे। मशहूर अभिनेता एडम सैंडलर ने शादी की रस्मों का संचालन किया। मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है। टेलर की शादी में गिगी हदीद और ब्रैडली कूपर, एड शीरन औक चेरी सीबॉर्न, बेनी ब्लैंको और सेलेना गोमेज, जिमी फॉलन, डकोटा जॉनसन और ह्यूग ग्रांट जैसे कई सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलर स्विफ्ट की ट्रैविस की शादी
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने 26 अगस्त, 2025 को सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत बगीचे की तस्वीरें साझा कर अपनी सगाई की घोषणा की थी। फिलहाल, इस नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें साझा नहीं की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।