तमन्ना भाटिया के साथ ब्लैकपिंक की लीजा को देखकर चौंके फैंस, सिंगर के अंदाज ने जीता दिल; देखें वायरल वीडियो
Tamanna Bhatia with Lisa: तमन्ना भाटिया ने 'ब्लैकपिंक' की सिंगर लीजा के साथ पोज दिए हैं। लीजा के साथ उनका वीडियो देखकर फैंस हैरान हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया ने सिंगर लीजा के साथ पोज दिया है। तमन्ना ने हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना है। वहीं सिंगर लीजा ने शानदार सफेद ड्रेस पहनी है। दोनों पोज देते हुए काफी खुश हैं। लीजा ने तमन्ना के साथ बातचीत के दौरान हाथ जोड़कर नमस्ते किया है।
वायरल वीडियो पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कयास लगाया है कि तमन्ना और लीजा एक साथ कुछ नया कर सकती हैं। ऐसे में उसने लिखा 'कुछ खास पक रहा है।' एक और यूजर ने लिखा 'लीजा भारतीय लड़की की तरह लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'लीजा ग्लोबल आइकन हैं। इसके बावजूद वह बहुत विनम्र हैं। उन्होंने तमन्ना को नमस्ते किया है।' वहीं कुछ यूजर्स ने तमन्ना भाटिया की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'तमन्ना भाटिया अच्छी लग रही हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'तमन्ना भाटिया लीजा से ज्यादा अच्छी लग रही हैं।'
आपको बता दें कि लीजा दुनिया के सबसे मशहूर के-पॉप ग्रुप 'ब्लैकपिंक' की सिंगर, रैपर और डांसर हैं। यह साउथ कोरियाई म्यूजिक ग्रुप है। वह अपने शानदार फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। उन्होंने सोलो आर्टिस्ट के तौर पर भी 'रॉकस्टार' जैसे हिट गाने दिए हैं।
तमन्ना भाटिया के पास इस वक्त कई प्रोजेक्ट हैं। उनके पास 'विवान- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' है। वह तमिल फिल्म 'पुरुषान' का हिस्सा होंगी। वह 'वी शांताराम' में भी नजर आने वाली हैं।