पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिल्वेस्टर स्टेलोन के जन्मदिन पर एशा देओल ने दी शुभकामनाएं, साझा की तस्वीरें; लिखा- 'आपसे प्यार करती हूं...'

Mon, 06 Jul 2026 10:36 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 06 Jul 2026 10:36 AM IST
सार

Sylvester Stallone Birthday: हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल ने उन्हें जन्मदिन की खास बधाई दी है।

विज्ञापन
sylvester stallone 80th birthday wish by bollywood actress esha deol share special post
सिल्वेस्टर स्टेलोन और एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन का आज 6 जुलाई को 80वां जन्मदिन है। वैसे तो सिल्वेस्टर के पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं, लेकिन बॉलीवुड में भी उनके कई फैंस मौजूद हैं। उन्हीं में से एक हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल भी हैं। एशा ने आज सिल्वेस्टर को उनके जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

sylvester stallone 80th birthday wish by bollywood actress esha deol share special post
सिल्वेस्टर स्टेलोन और एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

एशा ने साझा की खास तस्वीरें
एशा ने इंस्टाग्राम पर सिल्वेस्टर स्टेलोन की कई पुरानी और अभी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सिल्वेस्टर की फिल्म 'रॉकी' और 'रैम्बो' की झलक साफ दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों पर कई फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

sylvester stallone 80th birthday wish by bollywood actress esha deol share special post
सिल्वेस्टर स्टेलोन और एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

एशा ने सिल्वेटर को दी जन्मदिन की बधाई
एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर सिल्वेस्टर स्टेलोन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'इकलौते और सबसे शानदार 'इटेलियन स्टेलोन' सिल्वेस्टर स्टेलोन को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप हॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकार हैं। आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sylvester stallone 80th birthday wish by bollywood actress esha deol share special post
सिल्वेस्टर स्टेलोन और एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

सिल्वेस्टर स्टेलोन का करियर
सिल्वेस्टर स्टेलोन हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं। उन्हें खासतौर पर उनकी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'रॉकी' और 'रैम्बो' के लिए दुनिया भर में एक आइकन के रूप में जाना जाता है। उन्हें 'रॉकी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा सहित तीन ऑस्कर नामांकन मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: क्या 100 किलो वजन की वजह से नहीं मिला शिल्पा शिरोडकर को 'छैय्या छैय्या' गाना? फराह ने दिया था 15 दिन का समय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed