टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: क्या एक दिन की चांदनी साबित हुआ ओपनिंग डे? रक्षाबंधन पर 'टॉक्सिक' ने कमाए इतने करोड़
Box Office Collection: फिल्म 'टॉक्सिक' ने अपनी रिलीज के दिन ही अपनी कमाई से कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। मगर दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'टॉक्सिक' की सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग हुई थी। इससे फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करेगी। मगर तीसरे दिन फिल्म की किस्मत त्यौहार के दिन भी ज्यादा चमकती नहीं नजर आई। जानें कितनी तीसरे दिन की कमाई?
तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?
फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने थिएटर्स में धमाके दार एंट्री ली थी। इसके बाद फिल्म 100 करोड़ ओपनिंग क्लब में शामिल हो गई थी। मगर दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है।
- पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- फिल्म ने दूसरे दिन 37.65 करोड़ की कमाई की थी।
- अब अपनी रिलीज से तीसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 19.29 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- हालांकि रक्षाबंधन के त्यौहार का प्रॉफिट फिल्म को मिलना चाहिए था।
- फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 158.04 करोड़ रुपये है।
किस भाषा में कितनी कमाई?
‘टॉक्सिक’ मुख्य रुप से पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। हिंदी में फिल्म का कलेक्शन आज 14.17 करोड़ है। वहीं कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 3.03 करोड़ कमाये हैं। तमिल भाषा में फिल्म ने मात्र 54 लाख का कलेक्शन किया। तेलुगु सिनेमाघरों में फिल्म ने 1.55 करोड़ की कमाई की।
पहले दिन ही तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन हिंदी भाषा में तगड़ी ओपनिंग की। इससे यह स्टार ओपनिंग करने वाली टॉप 5 साउथ फिल्मों में शामिल हो गई है। हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह दूसरी साउथ फिल्म है। इसके अलावा 100 करोड़ से ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्मों में भी यह शामिल हो गई है। 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में 'टॉक्सिक' के अलावा, पुष्पा 2, आरआरआर, बाहुबली 2, केजीएफ 2 और धुरंधर 2 के नाम हैं।