फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan shared a heartfelt story for son Hrehaan song the Heavenly Place

रेहान रोशन: ऋतिक के बेटे रेहान ने संगीत जगत में रखा पहला कदम, डेब्यू गाने की रिलीज पर भावुक हुआ रोशन परिवार

Fri, 28 Aug 2026 06:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Aug 2026 06:33 PM IST
सार

Hrithik Roshan On Hrehaan Song: ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन ने संगीत जगत में कदम रख दिया है। 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला गाना 'द हेवनली प्लेस' रिलीज किया है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan shared a heartfelt story for son Hrehaan song the Heavenly Place
रेहान रौशन, ऋतिक रौशन, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे रेहान रोशन ने शुक्रवार को अपना सिंगिंग डेब्यू कर लिया है। शुक्रवार को रेहान ने अपना पहला गाना 'द हेवनली प्लेस' रिलीज किया। इसकी जानकारी ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी।

विज्ञापन

बेटे के लिए क्या लिखा ऋतिक ने  
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बेटे को इस शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘आपमें जन्मजात बुद्धिमत्ता है। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। यही बात मुझे निडर बनाती है।’ इसके साथ ही उन्होंने बेटे के लिए हार्ट इमोजी का साइन भी लगाया।

विज्ञापन


Hrithik Roshan shared a heartfelt story for son Hrehaan song the Heavenly Place
परिवार के साथ राकेश रोशन - फोटो : Instagram @hrehaanroshan

दादा ने भी जताई खुशी 
रेहान रोशन के रिलीज हुए गाने पर उनके दादा राकेश रोशन ने भी अपनी खुशी बयां की। उन्होंने अपने पोते के लिए एक भावुक नोट लिखा, ‘संगीत हमेशा से हमारे परिवार की धड़कन रहा है और आपको अपने एल्बम के साथ नेतृत्व करते हुए देखना एक अच्छा अनुभव है। हर शब्द को लिखना, संगीतबद्ध करना और गाना बेहद भावुक कर देने वाला है। आप अपनी प्रतिभा और कलात्मकता से अपना अलग रास्ता बना रहे हैं। आगे बढ़ती रहिए।’

Hrithik Roshan shared a heartfelt story for son Hrehaan song the Heavenly Place
रेहान रोशन - फोटो : Instagram @hrehaanroshan

सुजैन और सबा ने लुटाया प्यार 
रेहान रोशन की मां सुजैन खान ने भी अपने बेटे के पहले गाने की रिलीज का जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘बेहद भावुक हूं, तुमसे बहुत प्यार करती हूं।” गायिका और अभिनेत्री सबा आजाद ने भी रेहान रोशन को बधाई दी। उन्होंने रेहान का पहला गाने सुनने के बाद उनकी प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत रे। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed