ओरी-अमृता: दोस्त सारा की मां पर ओरी का बड़ा बयान, जीवन के बुरे दौर को याद कर बोले- ‘अमृता ने मुझे मानसिक…’
Orry On Amrita singh: ओरी ने एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस अमृता सिंह से अपने विवाद की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने उस समय की तकलीफ के बारे में भी काफी कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओरी सोशल मीडिया का पॉपुलर चेहरा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में ओरी ने अभिनेत्री अमृता सिंह से जुड़े कई खुलासे किये। इसके साथ ही जीवन के सबसे खराब दौर का चर्चा की। जानें क्या बोले ओरी?
अमृता पर क्या बोले ओरी?
ओरी ने एक बुरे अनुभव को साझा किया। पिंकविला से हुई बातचीत में ओरी ने अमृता सिंह पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा…
- 2021 में अमृता अली खान ने मुझे मानसिक रूप से परेशान किया था।
- यह मेरी लाइफ के लिए बहुत बड़ी बात थी।
- वह मेरे जीवन का बहुत ही बुरा और अंधकारमय दौर था।
- यह सब होने से मुझे उस समय नरक जैसा अनुभव होता था।
- मेरे लिए यह सदमे जैसा था।
मुझे नफरत से फर्क नहीं पड़ता
ओरी ने आगे अपनी बातचीत में कहा, ‘जब मैं उस स्थिति से बाहर आ गया। तब मैंने सोचा मुझे इतनी ताकत की जरूरत नहीं है। भला किसी को अपनी जिंदगी में इतनी ताकत की जरूरत क्यों होती है? फिर मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। मतलब, कोई भी चीज मुझे दुखी नहीं करती। मुझे लगता है कि उस सदमे ने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं एक जानी-मानी हस्ती बना, तो शुरुआत में मुझे जितनी नफरत मिलती थी, उसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ।’
2025 में था औरी और सारा में बढ़ा विवाद
ओरी और सारा अली खान की दोस्ती में 2025 में तब खटास आ गई जब ओरी ने सारा के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं जिन्हें कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बताया। यह विवाद तब और बढ़ गया जब ओरी ने "3 सबसे खराब नाम" शीर्षक से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सारा, अमृता और पलक के नाम बिना उनके सरनेम के लिखे गए थे। इसके तुरंत बाद, सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान दोनों ने इंस्टाग्राम पर ओरी को अनफॉलो कर दिया।