पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ohh My Dog teaser release the tease show the nice story of relation between Dog and human

जारी हुआ 'ओह माय डॉग' का टीजर, इंसानों और कुत्तों के बीच रिश्ते की मिली खास झलक; इस तारीख पर होगी रिलीज

Tue, 07 Jul 2026 01:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 07 Jul 2026 01:20 PM IST
सार

Ohh My Dog Teaser: अमित राय की अपकमिंग फिल्म 'ओह माय डॉग' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें इंसानों और कुत्तों के बीच के खास रिश्ते की एक झलक मिली है।

विज्ञापन
Ohh My Dog teaser release the tease show the nice story of relation between Dog and human
ओह माय डॉग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमित राय अपनी अगली फिल्म 'ओह माय डॉग' लेकर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' का निर्देशन किया था। उनकी नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में इंसानों और कुत्तों के बीच बिना शर्त प्यार और वफादारी की एक कहानी की झलक दिखती है।
विज्ञापन

Ohh My Dog teaser release the tease show the nice story of relation between Dog and human
ओह माय डॉग - फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है?
टीजर की शुरुआत अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों, एक किस्सा सुनो' से होती है, जो तुरंत पुरानी यादें ताजा कर देता है। साथ ही कहानी की मासूमियत, अपनापन और इमोशनल गहराई को खूबसूरती से दिखाता है। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ohh My Dog teaser release the tease show the nice story of relation between Dog and human
ओह माय डॉग - फोटो : यूट्यूब
ये स्टार आएंगे नजर
फिल्म 'ओह माय डॉग' में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलक्षणा बरुआ और विजय मिश्रा नजर आएंगे। इस फिल्म में 250 से ज्यादा कुत्ते हैं। यह फिल्म एक छोटे बच्चे और कुत्ते के बीच के खूबसूरत रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी बताती है। 
विज्ञापन

Ohh My Dog teaser release the tease show the nice story of relation between Dog and human
ओह माय डॉग - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की खास बात
'ओह माय डॉग' की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्यार, दोस्ती, दया और करुणा जैसे विषयों को दिखाते हुए 250 से ज्यादा कुत्तों को शामिल करती है। यह फिल्म इंसानों और जानवरों, खासकर कुत्तों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देती है।

Ohh My Dog teaser release the tease show the nice story of relation between Dog and human
ओह माय डॉग - फोटो : यूट्यूब
कौन है निर्माता?
फिल्म को अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने प्रोड्यूस किया है। यह बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

यहां देखें फिल्म का टीजर:
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed