Bankipur Vidhan Sabha: पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
एक वक्त में भाजपा के नेता रहे बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा अब जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव में उन्होंने जनता से प्रशांत किशोर को वोट देने की अपील की है। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने को बिहार की राजनीति का 'बड़ा धमाका' बताया है।
पटना के पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि सबसे योग्य, दूरदर्शी, विलक्षण बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर दृष्टि से सबसे अधिक लोकप्रिय, प्रशंसित एवं चर्चित व्यक्तित्व प्रशांत किशोर ने चुनावी मैदान में उतरकर न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
जनता से प्रशांत किशोर के लिए मांगा समर्थन
उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक "बिहारी बाबू" होने के नाते यह राजनीतिक घटनाक्रम बेहद रोचक और निश्चित रूप से विस्फोटक प्रतीत होता है। मुझे उम्मीद जताई कि आम जनता, खासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रशांत किशोर का समर्थन करेगी। अंत में शत्रुघ्न सिन्हा ने "जय बिहार! जय हिंद!" लिखते हुए अपने संदेश का समापन किया।
क्या बोले जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर?
जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में जीत और हार का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता। हमारा काम ईमानदारी से जनता के सामने एक विकल्प रखना है। अब यह जनता तय करेगी कि वह हमें चुनती है या किसी अन्य दल को। प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी, लेकिन इसके लिए विधायक पद से इस्तीफा देना आवश्यक नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता छोड़नी पड़े। लेकिन उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार की। ऐसे में बांकीपुर का यह उपचुनाव भाजपा के नेतृत्व और उसकी नीतियों पर जनता की राय जानने का अवसर भी होगा।