{"_id":"6a4bd05fceeb14124a0357bd","slug":"muzaffarpur-bihar-news-young-man-was-kidnapped-in-an-rjd-leader-thar-vehicle-and-thrown-onto-the-road-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4474286-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में थार से किडनैपिंग! RJD का झंडा लगी गाड़ी से युवक को उठाया; बुरी तरह पीटकर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में थार से किडनैपिंग! RJD का झंडा लगी गाड़ी से युवक को उठाया; बुरी तरह पीटकर सड़क पर फेंका
Tue, 07 Jul 2026 07:39 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:39 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर में राजद का झंडा लगी थार से युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश युवक को अगवा कर मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने थार जब्त कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद से जुड़ा पाया गया।
विज्ञापन
राजद बोर्ड लगी वाहन से किडनैपिंग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में राजद का झंडा लगी एक थार गाड़ी से युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि बदमाश युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए और मारपीट करने के बाद उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी जब्त कर ली है।
घटना रविवार शाम काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को अगवा करने के बाद घायल हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और उसके बयान के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सरैया थाना क्षेत्र से थार गाड़ी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई है। पुलिस ने जिस थार को जब्त किया है, उस पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का झंडा और जिला सचिव का बोर्ड लगा हुआ था।
प्रेम प्रसंग और पुराने विवाद की बात आई सामने
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती से परिचय है। आरोप है कि घायल युवक लगातार उसे धमकी दे रहा था। इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
राजद नेता का भाई हैं आरोपी
नगर क्षेत्र-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी राजद के एक जिला सचिव का भाई है और जब्त वाहन भी उसी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।