पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Sanjay Jha Hails CM Nitish Kumar Vision as State Reaches UN-WHO Elephant Foot Goal

Bihar : हाथीपांव पर बिहार को क्या मिली उपलब्धि? UN-WHO को लेकर संजय झा ने नीतीश का योगदान याद किया

Tue, 07 Jul 2026 09:36 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 07 Jul 2026 09:36 AM IST
सार

लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन अभियान में बिहार को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने राज्य की सराहना की है। पहली बार अररिया, मधेपुरा और सुपौल जिलों ने TAS-1 सर्वे पास किया है, जिसके बाद इन जिलों में दवा वितरण अभियान बंद कर निगरानी चरण शुरू होगा।

विज्ञापन
Bihar Sanjay Jha Hails CM Nitish Kumar Vision as State Reaches UN-WHO Elephant Foot Goal
जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लिम्फेटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन अभियान में बिहार ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त राष्ट्र (UN) और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने राज्य की प्रगति की सराहना करते हुए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सफलता बताया है। पहली बार बिहार के तीन जिलों- अररिया, मधेपुरा और सुपौल ने ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-1) के कड़े मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
विज्ञापन


संजय झा ने नीतीश कुमार को सराहा
इस उपलब्धि के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार को सराहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह सफलता जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा पिछले दो दशकों में हर प्रखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर मजबूत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के सुनियोजित प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन


सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम
आगे उन्होंने लिखा कि सरकार द्वारा 'डायरेक्टली ऑब्जर्व्ड ट्रीटमेंट' (DOT) के तहत यह सुनिश्चित किया गया कि दवाएं केवल बांटी न जाएं, बल्कि प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में ही खाई जाएं। इससे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमों के तहत केवल 'दवा वितरण' नहीं किया गया, बल्कि उसे 'वास्तविक उपचार कवरेज' में बदला गया। इस तरह यह उपलब्धि सरकार के साथ-साथ बिहार के लाखों स्वास्थ्यकर्मियों, आशा दीदियों और जागरूक जनता के सामूहिक प्रयासों के कारण सुखद परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय कुमार झा ने आगे लिखा कि हमें प्रसन्नता है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा किये गए कार्यों की विरासत को आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य के सभी जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधा पूरी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार तत्परता से काम कर रही है। इससे बिहार के आम लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों या मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कुल मिलाकर, आज यह विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि बिहार आने वाले दिनों में भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करता रहेगा।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बिहार में थार से किडनैपिंग! RJD का झंडा लगी गाड़ी से युवक को उठाया; बुरी तरह पीटकर सड़क पर फेंका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed