{"_id":"6a4c9ffef29415290a000a48","slug":"mother-of-two-young-children-hangs-herself-sasaram-suicide-case-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4475127-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पति काम पर गया और पूनम ने लगा ली फांसी, पीछे छोड़ गई दो मासूम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पति काम पर गया और पूनम ने लगा ली फांसी, पीछे छोड़ गई दो मासूम; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 07 Jul 2026 02:33 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:33 PM IST
सार
रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय पूनम देवी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घरेलू विवाद से इनकार किया है। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पडरी गांव निवासी 24 वर्षीय पूनम देवी ने कथित तौर पर अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
जानकारी के अनुसार, पूनम देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें एक बेटा करीब दो वर्ष का है, जबकि दूसरी महज छह माह की दुधमुंही बच्ची है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार चिंता में है।
पति ने विवाद की बात से किया इनकार
मृतका के पति रामू पासवान ने बताया कि सोमवार शाम वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। रात में लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी, जबकि दोनों बच्चे रो रहे थे। उन्होंने पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के घरेलू विवाद से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की कोई आशंका नहीं थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि
घटना की सूचना पर शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ राज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी लगना प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़ें- पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान
हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, पूनम देवी का मायका कैमूर जिले के दुमरा गांव में था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मानसिक तनाव समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।