{"_id":"6a4e18b195579306790f8411","slug":"pune-building-collapse-updates-pimpri-chinchwad-house-mishap-people-trapped-casualties-rescue-hindi-news-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Building Collapse: बारिश के बीच पुणे में इमारत गिरी, 16 लोग फंसे, महाराष्ट्र में अबतक कितनी जनहानि?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Building Collapse: बारिश के बीच पुणे में इमारत गिरी, 16 लोग फंसे, महाराष्ट्र में अबतक कितनी जनहानि?
Wed, 08 Jul 2026 03:00 PM IST
Asmita Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Asmita Tripathi
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:00 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में भारी बारिश के बीच एक इमारत गिर गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में भारी बारिश के बीच एक इमारत गिर गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
विज्ञापन
पुणे जिले में एक इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत गिर गई है। इसमें कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।
विज्ञापन
इमरजेंसी सर्विस घटनास्थल पर पहुंची
इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस वाली एजेंसियों की टीमें मोशी इलाके में घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान चल रहा है और बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए एम्बुलेंस भेजी गई हैं।
विज्ञापन
इमारत गिरने की क्या वजह?
सीनियर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वे घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। इमारत के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की जा रही है। अधिकारी अभी मलबे में फंसे लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के कारण कचरे का बड़ा ढेर इमारत पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
उधर, पुणे शहर, उसके उपनगरों और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है।शहर की प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। पिंपरी-चिंचवड़ के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में लगातार बारिश होने से लोगों और नौकरीपेशा कर्मचारियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।