फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kashi-Bound Pilgrim from Kerala Found Dead Under Mysterious Circumstances Body Found Hanging

Bihar: केरल से काशी दर्शन के लिए निकले तीर्थयात्री की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; इलाके में सनसनी

Tue, 07 Jul 2026 02:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

रोहतास में केरल के एर्नाकुलम निवासी तीर्थयात्री अभिजीत का शव पायलट बाबा धाम स्थित एक दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक उपचार करा रहा था। पुलिस ने एफएसएल जांच कराते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही।

विज्ञापन
Kashi-Bound Pilgrim from Kerala Found Dead Under Mysterious Circumstances Body Found Hanging
घटनास्थल पर मौजूद एफएसएल टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतास जिले में केरल से आए एक तीर्थयात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा धाम परिसर स्थित एक फुटपाथी दुकान के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी अभिजीत, पिता मोहन के.डी., के रूप में हुई है।
विज्ञापन


केरल से काशी दर्शन के लिए निकला था युवक
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि अभिजीत 3 जुलाई को केरल के एर्नाकुलम से उत्तर प्रदेश के काशी के लिए निकला था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सोमवार रात करीब 10 बजे उसे पायलट बाबा धाम के आसपास घूमते हुए देखा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव परिसर की एक फुटपाथी दुकान के अंदर बांस के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया- चल रहा था मानसिक उपचार
प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिजीत मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की हो। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बीच लोगों ने देखा शव
मंगलवार सुबह सासाराम में तेज बारिश के बीच स्थानीय लोग पायलट बाबा धाम स्थित दुकानों की ओर पहुंचे। इसी दौरान एक दुकान के अंदर युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


ये भी पढ़ें- रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर? लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed