{"_id":"6a4cad84f0a6b08c140589f9","slug":"cm-s-flying-squad-team-visited-the-hisar-bus-stand-again-and-investigated-the-tree-felling-incident-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार में सीएम फ्लाइंग की टीम दोबारा पहुंची बस स्टैंड, पेड़ कटाई मामले में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार में सीएम फ्लाइंग की टीम दोबारा पहुंची बस स्टैंड, पेड़ कटाई मामले में की जांच
Tue, 07 Jul 2026 01:10 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:10 PM IST
सार
जांच में हिसार और फतेहाबाद के डीएफओ भी शामिल हुए। टीम ने मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की कटाई से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने पेड़ काटने की अनुमति, संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के बस स्टैंड परिसर में पेड़ों की कटाई के मामले में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम एक बार फिर जांच के लिए पहुंची। टीम का नेतृत्व डीएसपी विक्रम भादू ने किया। जांच के दौरान वन विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
जांच में हिसार और फतेहाबाद के डीएफओ भी शामिल हुए। टीम ने मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की कटाई से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने पेड़ काटने की अनुमति, संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाईं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेड़ों की कटाई नियमानुसार आवश्यक अनुमति लेकर की गई थी या नहीं। मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन