पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eligible voter's name should not be deleted: Chandraprakash

योग्य मतदाता का नाम न कटे : चंद्रप्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Eligible voter's name should not be deleted: Chandraprakash

विज्ञापन
हिसार। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विधायक चंद्रप्रकाश ने सोमवार को आदमपुर, बालसमंद और बीड़ बबरान में बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। विधायक ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरती जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न हो। साथ ही अपात्र व्यक्ति का नाम भी मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बीएलए-2 से अभियान को गंभीरता और सक्रियता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरवाते समय मतदाताओं से कोई दस्तावेज जमा नहीं करवाया जाएगा। यदि किसी जानकारी के सत्यापन की आवश्यकता होगी तो बाद में संबंधित दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बीएलए-2 से कहा कि यदि अभियान के दौरान किसी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपील की कि किसी पात्र मतदाता का नाम कटने या उसके अधिकार प्रभावित होने की सूचना तत्काल साझा की जाए ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायक ने आदमपुर, बालसमंद और बीड़ बबरान के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed