{"_id":"6a4b4fdd34914d57a108aca6","slug":"video-ayathhaya-ma-paramahasa-aacaraya-na-capata-raya-ka-samarathana-ma-tarasata-athhayakashha-ka-lkha-patara-ka-ya-apal-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में परमहंस आचार्य ने चंपत राय के समर्थन में ट्रस्ट अध्यक्ष को लिखा पत्र, की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में परमहंस आचार्य ने चंपत राय के समर्थन में ट्रस्ट अध्यक्ष को लिखा पत्र, की ये अपील
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चल रहे घटनाक्रम के बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को पत्र लिखकर महासचिव चंपत राय को उनके पद पर बनाए रखने की अपील की है। पत्र में उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारी गोपाल राव के भी अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।
6 जुलाई को लिखे गए पत्र में परमहंस आचार्य ने कहा है कि विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से सनातन धर्म की सेवा में समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इसी भावना को ध्यान में रखते हुए चंपत राय और गोपाल राव को उनके वर्तमान दायित्वों पर बनाए रखा जाए।
पत्र में परमहंस आचार्य ने ट्रस्ट अध्यक्ष से इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। ऐसे समय में जब ट्रस्ट की बैठक और पदाधिकारियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं, इसे चंपत राय के समर्थन में संत समाज की एक और सार्वजनिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।