{"_id":"6a4b4b571cd857858b017267","slug":"video-shayama-parasatha-makharaja-jayata-saema-yaga-bl-thasha-ka-akhadata-ka-le-da-makharaja-satata-ka-taljal-tha-tha-tha-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: सीएम योगी बोले- देश की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी सत्ता को तिलांजलि दे दी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: सीएम योगी बोले- देश की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी सत्ता को तिलांजलि दे दी थी
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में सीएम ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का पश्चिम बंगाल यदि भारत का हिस्सा है, तो उसमें जिन नेताओं ने खुद को समर्पित करके उस आंदोलन का हिस्सा बनाया था, उसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम प्रमुखता से आता है। स्वतंत्र भारत में देश के खाद्य और उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश में खाद्य और उद्योग नीति को प्रमुखता के साथ लागू किया।
सीएम ने कहा कि जब नेहरू सरकार देश की अखंडता के लिए खतरा बनी तो डॉ. मुखर्जी देश की सत्ता को तिलांजलि दे दी। इसके बाद भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का उद्घोष करते हुए कश्मीर की परमिट प्रणाली का विरोध किया। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। कश्मीर में ही उनकी मौत हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।