फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Contract worker loses his life due to an electrical shock caused by negligence

Lucknow News: लापरवाही के करंट से गई संविदाकर्मी की जान

Fri, 30 Oct 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Contract worker loses his life due to an electrical shock caused by negligence
राजेश की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज। बिजली महकमे के शीर्ष प्रबंधक की लापरवाही से बृहस्पतिवार शाम 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी राजेश (47) की जान चली गई। शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक कर रहे राजेश के काम के दौरान ही उपकेंद्र से बिजली चालू कर दी गई। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के भावाखेड़ा निवासी राजेश नवजीवन इंटर कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर की खराबी दूर करने पहुंचे थे। उन्होंने उपकेंद्र से बिजली बंद कराई थी। वह डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे तभी अचानक लाइन में बिजली चालू हो गई और जोरदार धमाका हुआ। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

दो कर्मचारियों के नाम पर लिया था शटडाउन
उपकेंद्र के ऑपरेटर ने राजेश और दूसरे संविदाकर्मी महानंद के नाम पर 11 हजार वोल्ट के करंट वाली ओवर हेड लाइन पर काम करने के लिए शटडाउन दिया था। महानंद ने काम पूरा करने के बाद फोन पर बिजली चालू करने की सूचना दी। आरोप है कि ऑपरेटर यह भूल गया कि उसी लाइन पर राजेश भी काम कर रहे थे। बिजली चालू होते ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ की शाम उजड़ा सुहाग
राजेश की पत्नी ज्ञानवती करवा चौथ की पूजा की तैयारी कर रही थीं। शाम करीब पांच बजे पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गईं। सीएचसी मोहनलालगंज में पति का शव देखकर उनकी हालत फिर बिगड़ गई। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे अमित, आनंद और अनुज व बेटी लक्ष्मी हैं।

दो सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता तकनीकी अमौसी जोन

राजेश की फाइल फोटो।

राजेश की फाइल फोटो।

राजेश की फाइल फोटो।

राजेश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed