बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Police personnel had beaten him for using abusive language; he leveled false allegations of sexual misconduct out of a desire for revenge.

कुरुक्षेत्र : गाली-गलौज करने पर पुलिसकर्मियों ने की थी पिटाई, बदला लेने की मंशा से लगाए थे कुकर्म के झूठे आरोप

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:21 PM IST
Kurukshetra: Police personnel had beaten him for using abusive language; he leveled false allegations of sexual misconduct out of a desire for revenge.
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र/लाडवा। - डीएनए रिपोर्ट व लाई डिटेक्शन टेस्ट में आरोपों की नहीं हो पाई पुष्टि, एसआईटी ने भी सौंपी रिपोर्ट - बॉन कैंसर का दावा भी निकला झूठा, पीजीआई से नहीं मिला युवक से संबंधित कोई सुबूत थाना लाडवा में युवक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित कुकर्म करने के आरोप एसआईटी की जांच में झूठे पाए गए। मुद्दई ने पुलिसकर्मियों द्वारा थाने में पिटाई करने पर बदला लेने की मंशा से कुकर्म के झूठे आरोप लगाए थे। एसआईटी की जांच में मुद्दई की थाने में पिटाई होने की पुष्टि हुई है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। एसआईटी की जांच में सामने आया कि मुद्दई ने पूरी प्लानिंग बनाकर एक झूठी कहानी रची और अपनी बवासीर बीमारी का फायदा उठाते हुए चिकित्सकों के सामने पुलिसकर्मियों द्वारा थाने में कुकर्म करने के कारण ब्लीडिंग होने का दावा किया। एसआईटी द्वारा बोर्ड से मुद्दई का मेडिकल करवाने पर स्पष्ट हुआ कि उसे ब्लीडिंग बवासीर बीमारी की वजह से हुई है न कि कुकर्म के कारण। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि भी नहीं हुई थी। इसके बाद भी एसआईटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों व मुद्दई के कपड़ों व अन्य सैंपलों का डीएनए टेस्ट करवाया, जिसमें भी कुकर्म होने की पुष्टि नहीं हो पाई। जांच में सामने आया कि मुद्दई बॉन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी नहीं जूझ रहा है। उसने पूरे मामले में संवेदना एकत्रित करने के लिए खुद को बॉन कैंसर का मरीज बताया था। सोमवार को पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मुद्दई को 17 जून को पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में ड्राइविंग करने पर बीएनएसएस की धारा 172 के तहत डीटेन किया गया था और पूरी रात हवालात में रखा गया था। आरोपी शराब के नशे में पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी नहीं माना तो पुलिसकर्मियों ने उसे 10 मिनट के लिए हवालात से बाहर निकाला, जो थाने की सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। एसपी ने बताया कि इस दौरान मुद्दई के साथ थाने में पिटाई होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सुबह मुद्दई को उसके भाई के साथ घर भेज दिया गया था। उस रात मुद्दई को किसी तरह की कोई ब्लीडिंग नहीं हुई थी और न ही उसके कपड़ों पर खून पाया गया। जांच में सामने आया कि मुद्दई किसी भी प्रकार की कैंसर से नहीं जूझ रहा है। इसकी पुष्टि करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ तक पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला, जिसमें मुद्दई का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। एसपी ने बताया कि मुद्दई ने चिकित्सकों को भी भ्रम में रखा। उसने पहले लाडवा अस्पताल में चिकित्सकों को कूल्हे में दर्द हाेने की बात कही थी, हालांकि उसका कूल्हा बदला हुआ है। वहीं कुछ देर बाद एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में उसने बताया कि उसके साथ कुकर्म हुआ और चिकित्सक के सामने अंडर गारमेंट भी दूसरे पेश किए थे। इसके बाद जब बोर्ड से मेडिकल करवाने की बात हुई तो मुद्दई मना करने लगा, लेकिन पुलिस ने जांच के लिए जरूरी होने के कारण उसका मेडिकल दोबारा बोर्ड से मेडिकल करवाया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों का भी मेडिकल करवाया गया, जिसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं इसके बाद भी पूरे मामले की जांच करने के लिए आरोपियों का लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाया गया, जिसमें भी कुकर्म के आरोप झूठे पाए गए। बॉक्स मुद्दई ने लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाने के लिए किया मना एसपी ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की तहत तक जाने के लिए आरोपियों के लाई डिटेक्शन करवाने के बाद मुद्दई से भी टेस्ट करवाने के लिए कहा, लेकिन मुद्दई ने टेस्ट करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने इसके बाद भी उन्हें कई बार पूछा कि अगर आपके आरोप सच्चे हैं तो टेस्ट करवाने में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि मुद्दई ने बोर्ड से भी दोबारा मेडिकल करवाने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिस ने जांच के लिए जरूरी होने पर मुद्दई को बोर्ड से टेस्ट करवाया था। बॉक्स मुद्दई को भड़काने वालों की जा रही है पहचान एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि जब मुद्दई ने अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए पूरे मामले को रचा तो उसमें कुछ असामाजिक तत्वाें ने मुद्दई को भ्रमित किया और पूरे मामले को गलत तरीके से पेश कर आरोपियों की छवि के साथ पुलिस की छवि खराब करने का काम किया है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। कुछ की पहचान हो चुकी है कुछ अभी पहचान जारी है। इन लोगों के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुद्दई के खिलाफ भी जांच जारी है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए व जांच में सहयोग ने करने की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बरेली में कुलदीप आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी और साली गिरफ्तार

06 Jul 2026

Bilaspur: एचपी शिवा परियोजना से बदली लंझता की तस्वीर, लीची की खेती से किसानों को नई उम्मीद

06 Jul 2026

Sirmour: रोटरी संगिनी नाहन ने प्राथमिक स्कूल को लिया गोद, विद्यार्थियों के साथ मनाया अन्नपूर्णा दिवस

06 Jul 2026

Shimla: बारिश के बीच कोटशेरा कॉलेज में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

06 Jul 2026

फरीदाबाद: दूसरे दौर के बाद 314 सीटें फुल, 8 जुलाई से शुरू होगी तीसरे राउंड की काउंसिलिंग

06 Jul 2026
विज्ञापन

डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरे फरीदाबाद के ग्रामीण, कहा- कूड़ा नहीं डालने देंगे, जेल जाने को भी तैयार

06 Jul 2026

अयोध्या में परमहंस आचार्य ने चंपत राय के समर्थन में ट्रस्ट अध्यक्ष को लिखा पत्र, की ये अपील

06 Jul 2026
विज्ञापन

Bankipur By Election: Neel Ratan Ghosh, Ajay Alok और Ranveer Nandan में उलझी BJP, उलटफेर? PK खुश..!

06 Jul 2026

37वीं यूपी सीनियर कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रयागराज और कौशांबी का दबदबा

06 Jul 2026

Sirmour: नाहन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

06 Jul 2026

VIDEO: सावन में शीतला माता मंदिर में उमड़ेगी आस्था, 20 और 27 जुलाई को लगेगा विशाल मेला

06 Jul 2026

Video: हमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा समर्थित सदस्यों का मंथन तेज

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: सीएम योगी बोले- देश की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी सत्ता को तिलांजलि दे दी थी

06 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता की मौत, जांच शुरू

06 Jul 2026

Video: शिमला के कैथू में भारी बारिश से ड्रेनेज व्यवस्था फेल, जलभराव के कारण पैदल आवाजाही ठप

06 Jul 2026

Video: शिमला के टुटू में मकान के भीतर घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

06 Jul 2026

Solan News: नई बनी सड़क पर दो महीने बाद ही चली पोकलेन, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

06 Jul 2026

Kullu News: भुंतर मंडी में नाशपाती 170 रुपये और टमाटर 30 रुपये किलो, किसानों को मिले अच्छे दाम

06 Jul 2026

Kullu News: पागलनाला में उफान से लारजी-सैंज मार्ग बंद, सड़क पर फैला भारी मलबा

06 Jul 2026

पठानकोट में बॉर्डर के पास मिली बम नुमा वस्तु से मचा हड़कंप

'ऐसी सजा दिलवाऊंगा कि अपराधी याद रखेंगे': राज्यमंत्री

06 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों को दबोचा; एक घायल

06 Jul 2026

Video: हिमाचल में पहली बार Gen Z के लिए भजन संध्या, युवाओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश

06 Jul 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, तैयारी एक नजर में

06 Jul 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम योगी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

06 Jul 2026

Video: कुल्लू में बारिश का दौर शुरू, मौसम हुआ सुहावना

06 Jul 2026

अयोध्या में ट्रक का टायर फटने से रोडवेज समेत सात वाहनों से टकराया, दो लोग घायल

06 Jul 2026

जालंधर: हरियाणा सीएम नायब सैनी का कांग्रेस और आप पर बड़ा हमला: बोले- कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई, पंजाब से किए वादे भी पूरे नहीं हुए, हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ

06 Jul 2026

विष्णु मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजी डेयरी कॉलोनी

06 Jul 2026

Yadvinder Goma News: जलाड़ी जनसभा में भाजपा पर बरसे मंत्री गोमा, जयसिंहपुर के लिए कई विकास योजनाओं का एलान

06 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed