{"_id":"6a4be5184995eef4c0049e7d","slug":"video-nagar-panchayat-launches-tree-plantation-drive-under-van-mahotsav-1200-saplings-planted-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 1200 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वन महोत्सव के तहत नगर पंचायत ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 1200 पौधे लगाए
मेरठ। हस्तिनापुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत ने सोमवार को व्यापक पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने नगर पंचायत परिसर में पीपल का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि शासन की ओर से नगर पंचायत को इस वर्ष 5200 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के पहले दिन नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 1200 पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से विशेष व्यवस्था की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।