{"_id":"6a4be4f2e3a1eee6380ada24","slug":"video-hockey-tournament-at-sd-sadar-concludes-sd-blue-defeats-dav-sadar-in-the-final-match-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एसडी सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मैच में एसडी-ब्लू ने डीएवी सदर को हराया
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच एसडी ब्लू व डीएवी सदर की टीम के बीच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 5-2 से फाइनल मैच जीता। मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में एसडी सदर टीम की ओर से 10वें मिनट में रुद्रपाल, 14वें मिनट में निष्कर्ष ठाकुर, 19वें मिनट में शरद चौधरी, 26वें मिनट में तुषार राठौर ने अपनी टीम के लिए गोल किए। डीएवी सदर टीम की ओर से साहिल अंसारी, निशांत ने टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक लकी शर्मा व वंश सिंघल रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेश कुमार बंसल ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी दी। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाना, फिटनेस स्किल पर ध्यान देना रहा। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने भी विजेताओं को बधाई दी। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें एसडी ब्लू और लिटिल स्टार टीम के बीच मुकाबला हुआ। एसडी ब्लू टीम विजेता घोषित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।