{"_id":"6a4bf61bb77a13e44001ca80","slug":"video-it-is-important-for-students-to-be-aware-of-issues-regarding-employment-and-education-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी, VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:08 AM IST
Link Copied
नईबाजार। जिला कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई की ओर से में रविवार देर शाम डुढ़वा धर्मपुरी में ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दिए गए भाषण का वीडियो दिखाया गया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और संवाद स्थापित करना है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हरिकेश कुमार हैरी ने संयुक्त बयान में कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शक्ति मिश्रा व छात्र नेता विशाल गौतम ने संबोधन किया। मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राकेश पाल, धीरज पाल, रामू गौतम आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।