{"_id":"6a4c928590858bd0f2012cc3","slug":"video-bilaspur-majari-school-students-hold-anti-drug-awareness-rally-call-for-drug-free-society-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में मंगलवार को नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से सचेत किया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो' और 'नशामुक्त समाज बनाओ' जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने समाज से नशे के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान भी किया।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने की। इस अवसर पर थाना कोट के एएसआई पवन कुमार ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस, विद्यालय, परिवार और पंचायतों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने युवाओं को जागरूक करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, नशा निवारण समिति की प्रभारी रेखा अत्री, पंचायत सचिव, पटवारी, स्थानीय समाजसेवी और शिक्षक भी उपस्थित रहे। समिति ने नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, अभिभावक बैठकें, विशेषज्ञ व्याख्यान, रैलियां तथा पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया।
प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि विद्यालय की तैयार कार्ययोजना को पंचायत स्तर तक लागू किया जाएगा, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।