फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Police arrested five miscreants with weapons in Nihal Singh Wala

मोगा में गैंगवार की साजिश नाकाम: पंजाबी गायक गिल मानूके समेत पांच गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Fri, 18 Sep 2026 05:36 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 18 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

मोगा में पुलिस ने गैंगवार की कथित साजिश नाकाम कर पंजाबी गायक गिल मानूके समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ हथियार, 106 कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Police arrested five miscreants with weapons in Nihal Singh Wala
हथियार के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार राइफलें, चार पिस्टल, 106 जिंदा कारतूस, आठ मैगजीन और दो काले रंग की लग्जरी गाड़ियां फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की गई हैं।
विज्ञापन




मामले में एक और व्यक्ति को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए एसपी डी. अजय राज ने बताया कि थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ रंजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त और चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दाना मंडी निहाल सिंह वाला के मेन चौक के पास कुछ हथियारबंद व्यक्ति निजी रंजिश के चलते दो गुटों में भिड़ने वाले हैं और उनके बीच गैंगवार हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत दाना मंडी इलाके में नाकाबंदी और घेराबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच आरोपियों को हथियारों समेत काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह निवासी रूपनगर, गुरविंदर सिंह निवासी पटियाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता निवासी जिला संगरूर, अमरिंदर सिंह निवासी जिला पटियाला तथा पंजाबी गायक सतवंत सिंह उर्फ गिल मानूके निवासी मानूके गिल के रूप में हुई है। एक और व्यक्ति को नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से चार राइफलें, चार पिस्टल, 106 जिंदा कारतूस, आठ मैगजीन और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 351(2), 61(2), 506, 120-B तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाबी गायक गिल मानूके की सोशल मीडिया पर दूसरे गुट के मनिंदर सिंह के साथ काफी समय से बहसबाजी चल रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक साल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने के बाद दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे को समय देकर मिलने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में थे। घटना से पहले दोनों गुटों के लोग एक स्थान पर इकट्ठा भी हुए थे।

आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान हथियारों और कारतूसों की सप्लाई के स्रोत, कथित निशाने और फरार आरोपी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed