{"_id":"6a4c9713f29415290a000a1e","slug":"video-nalagarh-paragliding-starts-at-behli-adventure-tourism-gets-new-boost-in-solan-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:35 AM IST
Link Copied
सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के बेहली में पैराग्लाइडिंग गतिविधि का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कुछ दिन पहले यहां सफल परीक्षण के बाद अब इसे आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय विधायक हरदीप बावा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ नालागढ़ के उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी तथा पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का प्रदर्शन किया और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया। क्षेत्र में इस नई पर्यटन गतिविधि के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की संभावना है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि बेहली आने वाले समय में साहसिक पर्यटन का नया केंद्र बन सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।