Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Youth crushed to death by tractor for protesting against illegal sand excavation news in hindi

एमपी: अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, 21 घंटे बाद भी मामला दर्ज नहीं

Mon, 16 Nov 2026 03:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

सिंगरौली के बिहरा गांव में अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचलकर 35 वर्षीय अरुण कोल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के 21 घंटे बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
MP: Youth crushed to death by tractor for protesting against illegal sand excavation news in hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में रविवार शाम खेत से अवैध रूप से रेत ले जाने का विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में बिहरा निवासी 35 वर्षीय अरुण कोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शाम लगभग पांच से छह बजे के बीच हुई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना के करीब 21 घंटे बीत जाने के बाद भी सोमवार दोपहर तक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। पुलिस की इस ढिलाई से व्यथित होकर मृतक के स्वजन सोमवार सुबह से ही बैढ़न कोतवाली थाने में बैठकर न्याय की गुहार लगाते रहे।

विज्ञापन


विरोध करने पर ट्रैक्टर से कुचला
मृतक के चाचा चंद्रावली कोल ने बताया कि अरुण के खेत के पास स्थित नाले से रेत निकाली जा रही थी। रविवार को सुनील कुमार पटेल वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अवैध रेत उत्खनन करने पहुंचा। खेत खराब होने की बात कहकर अरुण और उसके पिता ने सुनील को रेत ले जाने से मना किया। इसके बावजूद आरोपी ने निकाली हुई रेत वहीं गिरा दी और ट्रैक्टर को अत्यधिक गति से भगाने लगा। अरुण तेजी से भागते ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। कुचले जाने के कारण अरुण की मौके पर ही मौत हो गई और चालक वाहन लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन


परिवार का इकलौता सहारा था अरुण
अवैध रेत खनन की बलि चढ़ा अरुण कोल अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें 14 वर्ष की बेटी रानू, 11 वर्ष का बेटा रंजित तथा आठ वर्ष का छोटा बेटा राजश्री शामिल हैं। अरुण के पास मात्र ढाई एकड़ कृषि भूमि थी। वह अपनी जमीन पर खेती करने के साथ-साथ खाली समय में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। अरुण की इस तरह अचानक हुई मृत्यु से पूरे परिवार पर रोजी-रोटी का गहरा संकट आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने कहा कि घटना के बाद से आरोपी चालक फरार है। पुलिस मर्ग कायम करने की विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन के समक्ष शिकायतें दर्ज कराईं, किंतु कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed