{"_id":"6a4cef0cb471d8c274014024","slug":"video-campus-interviews-held-at-nahan-iti-under-the-pradhan-mantri-internship-scheme-78-participated-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत हुए कैंपस इंटरव्यू, 78 ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत हुए कैंपस इंटरव्यू, 78 ने लिया भाग
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाहन में मंगलवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड (कालाअंब) ने मुख्य रूप से भाग लिया। इंटरव्यू प्रक्रिया में संस्थान के 78 उत्साही प्रशिक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के सुचारू संचालन और सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा प्रधानाचार्य, आईटीआई नाहन को आधिकारिक तौर पर नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षार्थियों को 16,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। सभी नियुक्तियां शुरुआती तौर पर 9 महीने की अवधि के लिए की जाएंगी। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से कैंटीन सुविधा और बस सुविधा के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।