फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   food pradarshni in kangar dharyaar school

Sirmour News: कांगर धरयार स्कूल में सजी केरल के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

Tue, 07 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
food pradarshni in kangar dharyaar school
कांगर धरयार स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई केरल राज्य के पांरपरिक व्यजनों की प्रदर्शनी। - फोटो : credit
-एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने तैयार किए व्यंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरयार में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत केरल राज्य के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पायसम, अप्पम, इडली, डोसा, केले की बर्फी, प्लम केक सहित कई पारंपरिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और केरल की समृद्ध खाद्य संस्कृति से परिचित हुए।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रवक्ता डॉ. सुरेश कुमार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के उद्देश्यों, इसकी वर्तमान प्रासंगिकता और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत की एकता एवं अखंडता के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और देसी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका की भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और खान-पान को समझने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक सद्भाव को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता अंग्रेजी अरुण कुमार, प्रवक्ता इतिहास कमलेश कुमारी, वोकेशनल टीचर प्रिया सेवल, टीजीटी सुनील कुमार, टीजीटी अनुपमा शर्मा और पीईटी राहुल शर्मा मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed