{"_id":"6a4de8324453605af606ceb3","slug":"gautam-gambhir-clarifies-sanju-samson-s-omission-says-door-still-open-for-comeback-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gambhir on Samson: क्या संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं? गौतम गंभीर के बयान से मिले संकेत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Gambhir on Samson: क्या संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं? गौतम गंभीर के बयान से मिले संकेत
Wed, 08 Jul 2026 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:34 AM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर चल रहे संजू सैमसन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ किया है कि खिलाड़ी को उसकी भूमिका और टीम से बाहर किए जाने की पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सीरीज में सैमसन की वापसी के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
गौतम गंभीर-संजू सैमसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रहने और जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद संजू सैमसन के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज को उनकी भूमिका को लेकर पूरी स्पष्टता दे दी गई है और मौजूदा सीरीज में उनकी वापसी की संभावना भी खत्म नहीं हुई है। भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन से करारी हार मिलने के बाद गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन के भविष्य पर खुलकर बात की।
विज्ञापन
'संजू को पूरी स्पष्टता दे दी गई है'
गौतम गंभीर ने कहा कि सैमसन से उनकी व्यक्तिगत बातचीत हो चुकी है और उन्हें टीम प्रबंधन का रुख साफ तौर पर बता दिया गया है। उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन को जितनी स्पष्टता दी जानी चाहिए थी, वह मैंने उन्हें दे दी है। वह बातचीत एक मुख्य कोच और खिलाड़ी के बीच हुई है। उस बातचीत में क्या कहा गया, यह मैं सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करूंगा।'

'संजू ने भारत के लिए शानदार काम किया है'
गंभीर ने सैमसन के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह स्पष्ट हैं कि संजू ने भारत के लिए, खासकर विश्व कप के दौरान, शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन कई बार किसी खिलाड़ी की मौजूदा फॉर्म को भी देखना पड़ता है। ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते।'

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे संजू सैमसन को आयरलैंड के खिलाफ और इंग्लैंड के पहले टी20 में क्रमशः 5, 0 और 1 रन की पारियों के बाद प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। इसके अलावा जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चयनकर्ताओं ने सैमसन की जगह प्रभसिमरन सिंह को चुना, जिन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

'जो टीम को जीत दिलाएगी, वही खेलेगी'
- गंभीर ने स्पष्ट किया कि टीम चयन सिर्फ नाम या पिछले प्रदर्शन के आधार पर नहीं होगा, बल्कि मौजूदा फॉर्म और सर्वश्रेष्ठ संयोजन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मायने नतीजों के होते हैं। हमें जो संयोजन टीम को जीत दिलाने के लिए सबसे बेहतर लगता है, हम उसी संयोजन और उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरते हैं।'
- उन्होंने आगे कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर खिलाड़ी को अपनी जगह खुद अर्जित करनी होती है। भारत के लिए खेलने का अधिकार भी प्रदर्शन के दम पर ही मिलता है।' गंभीर के इस बयान से साफ है कि संजू सैमसन को टीम प्रबंधन ने पूरी स्थिति समझा दी है। हालांकि फिलहाल उन्हें बाहर रखा गया है, लेकिन अगर उनकी फॉर्म और टीम की जरूरतें मेल खाती हैं तो इंग्लैंड सीरीज में भी उनकी वापसी संभव है।