{"_id":"6a4d0b2f136d92fece0cf51b","slug":"vvs-laxman-to-oversee-support-staff-role-during-india-s-zimbabwe-tour-and-asian-games-campaign-2026-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: जिम्बाब्वे दौरे और एशियाई खेलों के लिए लक्ष्मण संभालेंगे जिम्मेदारी, बीसीसीआई ने क्यों लिया फैसला?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: जिम्बाब्वे दौरे और एशियाई खेलों के लिए लक्ष्मण संभालेंगे जिम्मेदारी, बीसीसीआई ने क्यों लिया फैसला?
Tue, 07 Jul 2026 07:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:50 PM IST
सार
वीवीएस लक्ष्मण आगामी जिम्बाब्वे दौरे और एशियाई खेलों में भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे। उनके साथ ऋषिकेश कानितकर और सुनील जोशी सहायक स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। इंग्लैंड सीरीज के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और सीनियर स्टाफ को आराम देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आगामी जिम्बाब्वे दौरे और आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में ऋषिकेश कानितकर और गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
सीनियर स्टाफ को आराम देने का फैसला
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह फैसला इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के बाद सीनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य सहयोगी स्टाफ को कुछ समय का आराम देने के उद्देश्य से लिया गया है। इंग्लैंड दौरा 19 जुलाई को होने वाले तीसरे वनडे मैच से समाप्त हो रहा है। इसके बाद भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह मैच 23, 25 और 27 जुलाई को हरारे में खेले जाएंगे। इंग्लैंड दौरा खत्म होने के महज चार दिन बाद ही इस दौरे की शुरुआत हो जाएगी।

एशियाई खेल और वेस्टइंडीज सीरीज का टकराव
लक्ष्मण और उनका सहयोगी स्टाफ एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। दरअसल, एशियाई खेलों का आयोजन ठीक उसी समय हो रहा है जब भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज में मुख्य कोच गौतम गंभीर सीनियर टीम के साथ मौजूद रहेंगे।

पहले भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण को भारत की टीम की कमान सौंपी गई है। इससे पहले साल 2024 के जिम्बाब्वे दौरे पर भी वह मुख्य कोच थे, जब शुभमन गिल टीम के कप्तान थे और अभिषेक शर्मा ने अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा साल 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी उन्होंने मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी, क्योंकि उस वक्त तत्कालीन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ वनडे विश्व कप के लिए सीनियर टीम के साथ व्यस्त थे।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।