फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   NZ vs WI: West Indies Name Squad for Opening Three ODIs, Teenager Gets First Call-Up

NZ vs WI: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, 19 वर्षीय गेंदबाज को मिला मौका

Wed, 08 Jul 2026 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने 19 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया है। टीम प्रबंधन ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ संतुलित संयोजन चुना है।

विज्ञापन
NZ vs WI: West Indies Name Squad for Opening Three ODIs, Teenager Gets First Call-Up
वेस्टइंडीज - फोटो : IANS

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। 19 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज विटेल लॉज को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


विटेल लॉज ने मौजूदा घरेलू सीजन से पहले आयोजित तैयारी शिविर में सीनियर टीम के साथ भी अभ्यास किया था। उन्होंने इस साल हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल क्रिकेट के स्तर पर खुद को बेहतर तरीके से ढालने में इस युवा खिलाड़ी की मदद के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच निकिता मिलर को सीरीज के गुयाना चरण के लिए टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है। वह अब इस खिलाड़ी के साथ मिलकर उसकी गेंदबाजी को और निखारने तथा इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ही स्क्वॉड में रखा गया है। हालांकि, शिमरोन हेटमायर मेजर लीग में हिस्सा लेने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मां के निधन के कारण ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। स्प्रिंगर की जगह पर कीमो पॉल को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से वेस्टइंडीज के लिए अहम सीरीज होगी। उन्होंने कहा, '50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले हम यहां से जो भी सीरीज खेलेंगे, हम उन्हें जरूरी जीत के तौर पर देखेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमें एक वनडे यूनिट के तौर पर अपने सुधार को जारी रखने और कैरिबियन के लोगों के लिए और ज्यादा मैच जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं।'

श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 8 जुलाई को टीम गुयाना में एकत्रित होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 13 और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा। शुरुआती तीनों वनडे मुकाबलों की मेजबानी गुयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम करेगा।


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed