फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे सीरीज में इन चार नए चेहरों पर रहेंगी नजरें, प्रभसिमरन से लेकर अशोक तक को मिला बड़ा मौका

Tue, 07 Jul 2026 08:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jul 2026 08:36 PM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इनमें प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे ऐसे चार चेहरे हैं, जिनके प्रदर्शन पर इस दौरे में सभी की खास नजर रहेगी।

विज्ञापन
IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know
जिम्बाब्वे सीरीज पर दिखेंगे ये चार नए चेहरे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें चार ऐसे नाम हैं, जिन पर क्रिकेट फैंस और चयनकर्ताओं की खास नजर रहेगी। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे इस दौरे पर खुद को साबित करने के इरादे से उतरेंगे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से हरारे में शुरू होगी।
विज्ञापन

IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know
प्रभसिमरन सिंह - फोटो : PTI
  • प्रभसिमरन सिंह: आईपीएल के दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम
पंजाब किंग्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 510 रन बनाए और 168.87 के स्ट्राइक रेट से टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इसके अलावा श्रीलंका में भारत-ए की ट्राई सीरीज में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know
यश ठाकुर - फोटो : ANI
  • यश ठाकुर: घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सफर
तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी पहली बार टी20 टीम में मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के साथ-साथ उन्होंने भारत-ए के लिए भी अपनी उपयोगिता साबित की। यश अपनी सटीक लाइन-लेंथ, नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। श्रीलंका में भारत-ए की ट्राई सीरीज में उनका प्रदर्शन चयन का अहम आधार बना।
विज्ञापन

IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know
अशोक शर्मा - फोटो : ANI
  • अशोक शर्मा: 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से बनाई पहचान
युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भी पहली बार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया था। भले ही विकेटों की संख्या ज्यादा नहीं रही, लेकिन उनकी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी ने सभी का ध्यान खींचा। भारत-ए की ट्राई सीरीज में भी उन्होंने प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला।

IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know
हर्ष दुबे - फोटो : ANI
  • हर्ष दुबे: लगातार बढ़ रहा भरोसा
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे भारतीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। टेस्ट और वनडे टीम में जगह बनाने के बाद अब उन्हें टी20 टीम में भी लगातार मौका मिल रहा है। उन्होंने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता उन्हें टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनाती है।

IND vs ZIM: 4 new players who will be seen in zimbabwe t20i series prabhsimran singh to ashok sharma know
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
भारत के जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम
दिन मैच जगह
 23 जुलाई (गुरुवार) पहला टी20  हरारे
25 जुलाई (शनिवार) दूसरा टी20  हरारे
26 जुलाई (रविवार) तीसरा टी20  हरारे

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed